{"_id":"69e769c1bc7ac821880ff827","slug":"visually-impaired-association-stages-semi-nude-protest-outside-secretariat-shimla-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: 918 दिन बाद टूटा सब्र, दृष्टिहीन संघ का सचिवालय के बाहर अर्धनग्न प्रदर्शन, पुलिस के साथ धक्कामुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: 918 दिन बाद टूटा सब्र, दृष्टिहीन संघ का सचिवालय के बाहर अर्धनग्न प्रदर्शन, पुलिस के साथ धक्कामुक्की
Tue, 21 Apr 2026 05:43 PM IST
Ankesh Dogra
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Tue, 21 Apr 2026 05:43 PM IST
सार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में मंगलवार को दृष्टिहीन संघ का आंदोलन एक बार फिर उग्र हो गया। संघ के सदस्यों ने अर्धनग्न प्रदर्शन कर सचिवालय के बाहर चक्काजाम कर दिया। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
छोटा शिमला में सचिवालय के बाहर कमीज उतारकर प्रदर्शन करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में अपनी मांगों को लेकर पिछले 918 दिनों से आंदोलन कर रहे दृष्टिबाधितों का सब्र आखिरकार मंगलवार को टूट गया। संघ के सदस्यों ने अर्धनग्न प्रदर्शन कर सचिवालय के बाहर चक्काजाम कर दिया। इससे यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश ब्लाइंड पर्सन्स एसोसिएशन के बैनर तले दृष्टिबाधित बेरोजगारों ने सचिवालय के बाहर सड़क पर बैठकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जब चक्काजाम करने की कोशिश की तो पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्कामुक्की और तीखी नोकझोंक हुई। प्रदर्शनकारी पिछले 918 दिनों से अपनी नौकरी की मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं, जिसे हिमाचल के इतिहास में सबसे लंबा आंदोलन माना जा रहा है।
विज्ञापन
दृष्टिबाधित बेरोजगारों की मांग है कि विभिन्न सरकारी विभागों में खाली पड़े दृष्टिबाधितों के बैकलॉग कोटे (लगभग 1100 पद) को तुरंत भरा जाए, इन्हें मिलने वाली पेंशन राशि में वृद्धि की जाए और दिव्यांगों के लिए उचित कल्याणकारी योजनाएं बनाई जाए। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं, तो वे आने वाले दिनों में और भी उग्र आंदोलन करेंगे।