फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   vision impaired employees will retire on attaining 58 years in Himachal

इतने साल में सेवानिवृत्त होंगे दृष्टिबाधित कर्मचारी, हिमाचल सरकार ने जारी किए आदेश

Sun, 01 Mar 2020 12:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sun, 01 Mar 2020 12:43 PM IST
विज्ञापन
vision impaired employees will retire on attaining 58 years in Himachal
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल प्रदेश में दृष्टिबाधित कर्मचारियों को अब 60 नहीं, बल्कि 58 साल की उम्र में सेवानिवृत्त किया जाएगा। सरकार के वित्त विभाग ने इस बारे में दोबारा आदेश जारी किए हैं। कई विभागों में ऐसे कर्मचारियों को रिटायर नहीं करने के दृष्टिगत नए आदेश जारी किए गए हैं। अगर सेवाएं 58 साल के बाद भी जारी हैं तो इसे बर्खास्त किए जाने तक पुनर्रोजगार माना जाएगा। 

विज्ञापन


वित्त विभाग की ओर से जारी इन कार्यालय आदेशों के अनुसार 23 मार्च, 2013 को दृष्टिहीन कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 58 से बढ़ाकर 60 साल की थी, लेकिन इस आदेश को चार नवंबर, 2019 को वापस लिया गया है। वित्त विभाग को विभिन्न विभागों से इस बारे में स्पष्टीकरण देने के बारे में पूछा जा रहा है कि जिन कर्मचारियों को 58 साल की उम्र के पूरा करने के बावजूद आज तक सेवानिवृत्त नहीं किया है, उनका क्या किया जाएगा।
विज्ञापन


इस बारे में स्पष्ट किया जाता है कि ऐसे कर्मचारियों को चार नवंबर, 2019 को सेवानिवृत्त समझा जाएगा। जो इस तारीख के बाद आयु पूरा करने के बावजूद सेवा में हैं, उन्हें पुनर्रोजगार दिया हुआ माना जाएगा। तब तक जब तक कि यह निर्देश न मिल गए हों और जब तक उनकी सेवाओं को बर्खास्त नहीं किया गया हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed