फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   visibility range from 5 km to around 3 km and this will definitely minimise the cancellation of the flights at

Kangra: कांगड़ा हवाई अड्डे पर तीन किमी की जाएगी दृश्यता सीमा, उड़ानें रद्द होने की कम होगी संभावना

Sat, 06 Sep 2025 12:32 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/धर्मशाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 06 Sep 2025 12:32 PM IST
सार

 कांगड़ा हवाई अड्डे पर दृश्यता सीमा को पांच किलोमीटर से घटाकर लगभग तीन किलोमीटर करने की योजना है। इससे निश्चित रूप से उड़ानों के रद्द होने की संभावना कम हो जाएगी। 

विज्ञापन
visibility range from 5 km to around 3 km and this will definitely minimise the cancellation of the flights at
गगल हवाई अड्डा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा हवाई अड्डे पर दृश्यता सीमा को पांच किलोमीटर से घटाकर लगभग तीन किलोमीटर करने की योजना है। इससे निश्चित रूप से उड़ानों के रद्द होने की संभावना कम हो जाएगी।  कांगड़ा हवाई अड्डे के निदेशक धीरेंद्र सिंह समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, 'बारिश ने पूरे हिमाचल प्रदेश को प्रभावित किया है और उड़ानें रद्द होने का सबसे ज्यादा असर कांगड़ा हवाई अड्डे पर पड़ा है। चूंकि कांगड़ा हवाई अड्डे पर उतरने के लिए पांच किलोमीटर की दृश्यता की आवश्यकता होती है, इसलिए हम कह सकते हैं कि पिछले दो महीनों में यहां 30 से 40 फीसदी से ज्यादा उड़ानें रद्द हुई हैं। हमारा मुख्य उद्देश्य दृश्यता सीमा को पांच किलोमीटर से घटाकर लगभग तीन किलोमीटर करना था ताकि उड़ानें कम से कम रद्द हों और इस दिशा में हमने एक उपलब्धि हासिल की है।

विज्ञापन


कांगड़ा हवाई अड्डे का हवाई क्षेत्र भारतीय वायु सेना के नियंत्रण में है और हम कोई एटीसी प्रक्रिया नहीं बना पा रहे थे... भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण ने इस मामले को बहुत गंभीरता से लिया और संबंधित अधिकारियों के साथ कई बैठकों के बाद यह निर्णय लिया गया है कि वायु सेना हमें 12 नॉटिकल मील का क्षेत्र सौंप देगी। अब हम प्रक्रियाएं तैयार कर रहे हैं और हमने एयरलाइनों को भी इसमें शामिल कर लिया है। डीजीसीए, एयरलाइंस और हवाई अड्डा प्राधिकरण इस पर काम कर रहे हैं और हम दृश्यता सीमा को पांच किलोमीटर से घटाकर लगभग तीन किलोमीटर करने की कोशिश कर रहे हैं और इससे निश्चित रूप से उड़ानों के रद्द होने की संभावना कम हो जाएगी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed