फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Vishva Hindu Parishad Alok Kumar Statement On Ram Mandir

नई सरकार के समक्ष रखेंगे राम मंदिर का विषय: आलोक कुमार

Sun, 26 May 2019 03:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नेरचौक (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नेरचौक (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 26 May 2019 03:42 PM IST
विज्ञापन
Vishva Hindu Parishad Alok Kumar Statement On Ram Mandir
- फोटो : अमर उजाला

देश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है। यह सरकार हिंदू विचारों व संस्कारों की सरकार है। सरकार के घोषणापत्र में राम मंदिर का विषय है। हम नई सरकार बनते ही राम मंदिर का विषय सरकार के समक्ष रखेंगे। यह बात विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय कार्य अध्यक्ष आलोक कुमार ने शीतला माता मंदिर सुंदरनगर में पत्रकार वार्ता में कही। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 19-20 जून को हरिद्वार में साधु-संतों की बैठक होगी। इस दौरान धर्म संसद श्री राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण को लेकर जो भी निर्णय लेगी वह सर्वमान्य होगा। फैसले का विश्व हिंदू परिषद पूरी तरह पालन करेगी। उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि विषय पर विश्व हिंदू परिषद उच्च न्यायालय व केंद्र सरकार पर पूरा विश्वास करती है। साथ ही आशा करती है कि मंदिर का निर्माण जल्द से जल्द होगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अयोध्या की सांस्कृतिक सीमा में कोई भी मस्जिद हमें स्वीकार नहीं है। राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष ने बताया कि पूरे भारतवर्ष में विश्व हिंदू परिषद के वर्ग चल रहे हैं। सुंदरनगर के शीतला माता मंदिर में उत्तरी भारत कक्ष परिषद वर्ग चल रहा है, जिसमें 120 शिक्षार्थी यहां सुबह 5:00 बजे से लेकर रात 10:00 बजे तक प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें शारीरिक, बौद्धिक विकास के साथ-साथ देश प्रेम व अपने हिंदू सनातन संस्कृति के इतिहास की जानकारी दी जा रही है। इस मौके पर कार्य अध्यक्ष लेखराज राणा, प्रांत कार्यकारी अध्यक्ष रमेश परमार, प्रांत सेवा प्रमुख विभाग के अध्यक्ष शमशेर,  प्रांत समन्वय मंच प्रमुख नीरज दुनिया, प्रांत संगठन मंत्री गोविंद ठाकुर व अन्य गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed