{"_id":"584791a44f1c1bfd64448c28","slug":"virbhadra-singh-will-inaugaurate-shimla-biggest-parking-project","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस दिन शिमला को मिलेगा सबसे बड़ी पार्किंग का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस दिन शिमला को मिलेगा सबसे बड़ी पार्किंग का तोहफा
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 07 Dec 2016 10:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला के सबसे बड़े पार्किंग प्रोजेक्ट का लोकार्पण मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह 10 दिसंबर को करेंगे। शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा की मौजूदगी में सुबह ग्यारह बजे लिफ्ट के पास बन रही बहुमंजिला पार्किंग के पहले ब्लॉक का उद्घाटन किया जाएगा। छह मंजिला लिफ्ट कार पार्किंग कांप्लेक्स में फिलहाल 300 गाड़ियां पार्क हो सकेंगी। प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद पार्किंग की क्षमता एक हजार गाड़ियां की हो जाएंगी।
विज्ञापन
सर्कुलर रोड पर नगर निगम की पार्किंग के पास नया बहुमंजिला पार्किंग और शापिंग कांप्लेक्स तैयार किया जा रहा है। नगर निगम की ओर से बनाए जा रहे इस प्रोजेक्ट पर अक्तूबर 2013 में काम शुरू किया गया था। पीपीपी मोड़ (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) पर तैयार की जा रही इस पार्किंग का काम तीन साल में पूरा होना था लेकिन निर्माण कार्य के दौरान बार बार सर्कुलर रोड क्षतिग्रस्त होने के चलते प्रोजेक्ट थोड़ा लेट हो गया। कांप्लेक्स में 40,000 स्कवेयर फीट कॉमर्शियल एरिया होगा, जिसमें विभिन्न व्यवसायिक गतिविधियां चलाई जाएंगी।
विज्ञापन
10 दिसंबर को होगा लोकार्पण
लिफ्ट के पास बन रही मल्टीस्टोरी पार्किंग के पहले ब्लॉक का उद्घाटन मुख्यमंत्री 10 दिसंबर को करेंगे। पहले ब्लॉक में 300 के करीब गाड़ियां पार्क हो सकेंगी।- पंकज राय, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
टूरिस्ट सीजन में शहर को बड़ी राहत
लिफ्ट कार पार्किंग का संचालन शुरू होने के बाद विंटर टूरिस्ट सीजन के दौरान शिमला आने वाले सैलानियों और शहर के स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए भारी संख्या में सैलानियों के शिमला पहुंचने पर पार्किंग की किल्लत गहरा जाती थी। सैलानी सर्कुलर रोड के किनारे ही गाड़ियां खड़ी कर देते थे जिससे पूरी सड़क जाम हो जाती थी।