फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   virbhadra singh targeting Sukhvinder Singh Sukhu at every public gatjering

कार्यकर्ताओं के बीच वीरभद्र ने खोला सुक्खू के खिलाफ मोर्चा, हर जनसभा में निशाने पर

Mon, 18 Jun 2018 10:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 18 Jun 2018 10:55 AM IST
विज्ञापन
virbhadra singh targeting Sukhvinder Singh Sukhu at every public gatjering

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद खामोशी साधे वीरभद्र सिंह लोकसभा चुनाव की आहट के साथ दोबारा मैदान में उतरे हैं। उन्होंने अपनी रणनीति बदलते हुए कार्यकर्ताओं के बीच जाकर विरोधियों खासकर पार्टी अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। हर जनसभा में सुक्खू उनके निशाने पर नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


वीरभद्र सिंह पांच साल पहले सुक्खू के अध्यक्ष बनने के बाद से हाईकमान के फैसले पर नाराजगी जताते रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री रहते कई बार सुक्खू का विरोध किया।  कांग्रेस के सांगठनिक ढांचे को स्वीकार न करते हुए कार्यकर्ताओं की समानांतर बैठकें करवा रहे हैं। उन्होंने लोस चुनाव के लिए प्रचार हिमाचल के निचले क्षेत्रों से शुरू किया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को हमीरपुर दौरे के दौरान उन्होंने विरोधी खेमे के नेताओं को दूर रखा। शनिवार को कांगड़ा दौरे में भी वीरभद्र ने अपने खेमे के नेताओं को बैठक में बुलाया। यहां भी सुक्खू के कांगड़ा के चार संगठनात्मक जिले बनाने के फैसले को गलत करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकमान को कांगड़ा का एक ही संगठनात्मक जिला बनाने का भी प्रस्ताव दिया। रविवार को बिलासपुर में कार्यकर्ताओं की बैठक में भी वीरभद्र ने सुक्खू के खिलाफ मोर्चा खोला।

चारों लोस सीटों पर पसंदीदा उम्मीदवार देना चाहेंगे वीरभद्र

virbhadra singh targeting Sukhvinder Singh Sukhu at every public gatjering

कुछ दिन पहले प्रदेश प्रभारी सुशील शिंदे को बदलकर रजनी पाटिल को हिमाचल का नया प्रभार दिया गया है। प्रदेश के नए सह प्रभारी पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते गुरकीरत सिंह कोहली नियुक्त किए गए हैं। हाईकमान ने यह बदलाव विस चुनाव में कांग्रेस की हार और लोकसभा चुनाव सामने होने पर किया है।

तवा गर्म है और वीरभद्र इस पर चोट करते हुए सुक्खू को पार्टी अध्यक्ष पद से हटाने को दबाव बना रहे हैं। सूत्रों की मानें तो वीरभद्र नहीं चाहते कि चारों लोस सीटों पर उनके पसंदीदा उम्मीदवारों का कोई विरोध करे।

सुक्खू खुद भी कर चुके अध्यक्ष पद छोड़ने की पेशकश

virbhadra singh targeting Sukhvinder Singh Sukhu at every public gatjering

सूत्र बताते हैं कि सुक्खू करीब तीन महीने पहले खुद प्रदेशाध्यक्ष पद छोड़ने और नई जिम्मेवारी लेने की हाईकमान के समक्ष पेशकश कर चुके हैं, लेकिन राहुल ने उन्हें नहीं हटाया। इसी तरह का दबाव वीरभद्र विस चुनाव से पहले भी बना चुके थे।

तब भी राहुल ने सुक्खू को नहीं हटाया था। कांग्रेस के प्रचार की कमान बेशक वीरभद्र के हाथ में रही, मगर वह सुक्खू पर हार का ठीकरा फोड़ते रहे। दरअसल, सुक्खू पसंदीदा नेताओं को टिकट झटकने में कामयाब हो गए थे। जिन लोगों को वीरभद्र ने टिकट दिलाए, उनमें बहुत से नेता चुनाव हार गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed