{"_id":"6027cb3f8ebc3ee9002bfb7b","slug":"virbhadra-singh-statement-on-fighting-vidhan-sabha-election-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव लडू़ंगा और कांग्रेस की सरकार भी बनेगी: वीरभद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव लडू़ंगा और कांग्रेस की सरकार भी बनेगी: वीरभद्र
Sat, 13 Feb 2021 10:26 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, अर्की (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, अर्की (सोलन)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 13 Feb 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में वीरभद्र सिंह ने डांस किया।
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और अर्की के विधायक वीरभद्र सिंह ने कहा कि 2022 का चुनाव भी लडू़ंगा और लोगों के आशीर्वाद से प्रदेश में फिर कांग्रेस की सरकार बनेगी। ग्राम पंचायत रोहांज जलाणा की प्रधान सुनीता गर्ग के जश्न में ग्रामवासियों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि विधायक निधि से अर्की विस क्षेत्र की हर पंचायत का समग्र विकास करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने पंचायत चुनाव में जीतकर आए प्रतिनिधियों को बधाई दी। उनके साथ उनकी पत्नी पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह भी मौजूद रहीं। प्रधान सुनीता गर्ग अर्की में पॉलीटेक्निक कॉलेज, ग्राम पंचायत रोहांज-जलाणा में बैठक हाल, सामुदायिक भवन के साथ कई और मांगें रखीं। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस सचिव राजेंद्र ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस महासचिव संजय अवस्थी, ब्लॉक कांग्रेस अर्की अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर, अमरचंद पाल और सीमा शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन