फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Viral Video Dispute between former minister and councilors regarding chair on Republic Day in Mandi

Video: गणतंत्र दिवस पर कुर्सी को लेकर पूर्व मंत्री और पार्षदों में विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात, वीडियो वायरल

Sat, 27 Jan 2024 10:18 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मंडी
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 27 Jan 2024 10:18 AM IST
सार

Viral Video: नौबत हाथापाई तक की आ गई थी और मारने के लिए हाथ तक उठा दिया था, लेकिन बीच बचाव के कारण मामला शांत हो गया।  गहमागहमी के बीच भाजपा पार्षद राजा हरदीप सिंह व वीरेंद्र आर्य कार्यक्रम छोड़कर वहां से चले गए।

विज्ञापन
Viral Video Dispute between former minister and councilors regarding chair on Republic Day in Mandi
कुर्सी को लेकर हुआ विवाद - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

मंडी शहर के ऐतिहासिक सेरी मंच पर जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान पूर्व मंत्री और पार्षद के बीच कुर्सी को लेकर संग्राम देखने को मिला। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहन के सामने मंच पर कुर्सी को लेकर पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी और भाजपा पार्षदों के बीच झगड़ा हो गया। नौबत हाथापाई तक की आ गई थी और मारने के लिए हाथ तक उठा दिया था, लेकिन बीच बचाव के कारण मामला शांत हो गया। भाजपा के दो पार्षद समारोह स्थल को छोड़कर चले गए। 

विज्ञापन

पूरा घटनाक्रम वीआईपी सीट पर बैठने को लेकर हुआ। मुख्य अतिथि के आते ही पूर्व मंत्री और कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी सहित अन्य कांग्रेसी नेता कुर्सियों पर विराजमान हो गए। नगर निगम मंडी के मेयर वीरेंद्र भट्ट को कुर्सी नहीं मिली, जिस पर भाजपा पार्षदों ने प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी को खरी-खरी सुना दी। भाजपा पार्षदों की इस बात पर प्रकाश चौधरी भी आग बबूला हो गए और मंच पर ही मंत्री के सामने पार्षद राजा हरदीप सिंह के साथ तू-तू मैं-मैं शुरू हो गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बात इतनी बिगड़ गई कि नौबत हाथापाई तक की आ गई थी लेकिन बीच-बचाव के चलते मामला शांत करवाया गया। उद्योग मंत्री के हस्तक्षेप के बाद मेयर के लिए कुर्सी का प्रबंध किया गया। इस गहमागहमी के बीच भाजपा पार्षद राजा हरदीप सिंह व वीरेंद्र आर्य कार्यक्रम छोड़कर वहां से चले गए। भाजपा पार्षद राजा हरदीप सिंह ने बताया कि प्रोटोकॉल के अनुसार मंत्री के साथ नगर निगम के मेयर कुर्सी पर बैठ सकते थे, लेकिन वहां पर पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी ने कब्जा कर लिया। जब इस प्रोटोकॉल के बारे में पूर्व मंत्री को अवगत कराया गया तो प्रकाश चौधरी ने उनके साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। 

विज्ञापन

भाजपा पार्षद के द्वारा पहले हारे और नकारे शब्द का इस्तेमाल किया गया। राजनीति में उनके अलावा और भी नेता हैं जो चुनाव हारे है लेकिन खुले मंच पर इस तरह भी भाषा का इस्तेमाल भाजपा पार्षदों को शोभा नहीं देता है। -पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed