फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   vipin parmar and bikram singh thakur statement over mukesh agnihotri

मंत्री बोले- मुकेश अग्निहोत्री कांग्रेस में सबसे ज्यादा भ्रमित

Fri, 13 Jul 2018 10:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 13 Jul 2018 10:20 AM IST
विज्ञापन
vipin parmar and bikram singh thakur statement over mukesh agnihotri

जयराम सरकार के दो मंत्रियों ने मुकेश अग्निहोत्री पर तीखा वार किया है। स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार तथा उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री कांग्रेस में सबसे ज्यादा भ्रमित हैं और वह यह नहीं समझ पा रहे हैं कि आखिर उन्हें किस तरफ जाना है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री लगातार बेतुकी बयानबाजी कर रहे हैं जिसके पीछे उनका मकसद केवल कांग्रेस की नई प्रदेश प्रभारी के सामने उनकी चापलूसी करना और खुद को प्रदेश का नेता स्थापित करना मात्र है, जबकि सच्चाई यह है कि कांग्रेस पार्टी में ही उनके कुछ लोग उन्हें नेता मानने को राजी नहीं है।
विज्ञापन


विपिन सिंह परमार और बिक्रम सिंह ने कांग्रेस में अपने अस्तित्व को लेकर अंतर्कलह चल रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी के कार्यक्त्रस्मों में जो कुछ हो रहा है और जिस तरह की नारेबाजी हो रही है, उससे साफ है कि कांग्रेस धड़ों में बंटी हुई है और कांग्रेस के नेताओं को यह समझ नहीं आ रहा है कि किस तरफ जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अग्निहोत्री को मर्यादा में रहकर बयानबाजी करनी चाहिए

vipin parmar and bikram singh thakur statement over mukesh agnihotri

दोनों मंत्रियों ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री को लगता है कि रोजाना सरकार के खिलाफ बयानबाजी करने से वह कांग्रेस पार्टी के नेता बन जाएंगे, लेकिन वह मुगालते में हैं और उन्हें इस भ्रम की स्थिति से बाहर निकलना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि नेता बनने के लिए जनता के बीच रहकर काम करना पड़ता है। मंत्रियों ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री को मर्यादा में रहकर बयानबाजी करनी चाहिए।

विपिन सिंह परमार और बिक्रम सिंह ठाकुर ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री यह कहते फिर रहे हैं कि मुख्यमंत्री एक जगह पर कई आधारशिलाएं रख रहे हैं लेकिन उन्हें यह देखना चाहिए कि उनकी पूर्व सरकार ने चुनावी बेला में प्रदेश भर में केवल फट्टे लगाने का ही काम किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed