{"_id":"6603dadd35fa609a840fcd6c","slug":"vikramaditya-singh-targeted-kangana-on-the-pretext-of-mp-sunny-deol-know-the-whole-matter-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: सांसद सनी देओल के बहाने विक्रमादित्य सिंह का कंगना पर निशाना, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: सांसद सनी देओल के बहाने विक्रमादित्य सिंह का कंगना पर निशाना, जानें पूरा मामला
Wed, 27 Mar 2024 02:21 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 27 Mar 2024 02:21 PM IST
सार
विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को फेसबुक पर सनी देओल की ओर से अपना प्रतिनिधि नियुक्त करने को लेकर जारी पत्र अपलोड किया। पोस्ट को विक्रमादित्य सिंह ने शीर्षक देते हुए लिखा कि ऐसे हालात मंडी में न हों यही प्रभु श्रीराम से कामना करता हूं।
विज्ञापन
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता और पंजाब के गुरदासपुर से भाजपा सांसद सनी देओल के बहाने हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोशल मीडिया पर मंडी से भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत को घेरा है। उन्होंने बुधवार को फेसबुक पर सनी देओल की ओर से अपना प्रतिनिधि नियुक्त करने को लेकर जारी पत्र अपलोड किया। पोस्ट को विक्रमादित्य सिंह ने शीर्षक देते हुए लिखा कि ऐसे हालात मंडी में न हों यही प्रभु श्रीराम से कामना करता हूं।
विज्ञापन
विक्रमादित्य की ओर से अपलोड किए पत्र में सन्नी देओल ने बैठकों में शामिल होने और अन्य आवश्यक कार्यों को पूरा करने के लिए अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। कंगना रणौत को भाजपा ने मंडी से प्रत्याशी तय किया है। कांग्रेस की ओर से विक्रमादित्य की माता और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह के चुनाव लड़ने की संभावना है। मंडी सीट के लिए कांग्रेस ने मंत्री विक्रमादित्य सिंह को प्रभारी नियुक्त किया है। अप्रैल के पहले हफ्ते से विक्रमादित्य चुनाव प्रचार में उतरेंगे। इससे पहले सोशल मीडिया के माध्यम से चुनावी माहौल बनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन