फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Vikramaditya singh said that there will be a review of the works done in PWD in five years, action will be tak

Hamirpur: विक्रमादित्य बोले- पांच साल के पीडब्ल्यूडी कार्यों की होगी समीक्षा, अनियमितता पर करेंगे कार्रवाई

Thu, 19 Jan 2023 07:31 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 19 Jan 2023 07:31 PM IST
सार

लोक निर्माण विभाग और खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने गुरुवार को हमीरपुर में पत्रकार वार्ता में  कहा कि भ्रष्टाचार मामले में सरकार जीरो टॉलरेंस नीति अपनाएगी। पूर्व सरकार में पीडब्ल्यूडी में बिना टेंडर विकास कार्यों के अलावा भ्रष्टाचार के कई मामले सामने आए थे। 

विज्ञापन
Vikramaditya singh said that there will be a review of the works done in PWD in five years, action will be tak
लोक निर्माण विभाग और खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व भाजपा सरकार के पांच साल के कार्यकाल में लोक निर्माण विभाग में हुए निर्माण कार्यों की समीक्षा होगी। अनियमितता पाए जाने पर सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। यह बात लोक निर्माण विभाग और खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने गुरुवार को हमीरपुर में पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मामले में सरकार जीरो टॉलरेंस नीति अपनाएगी। पूर्व सरकार में पीडब्ल्यूडी में बिना टेंडर विकास कार्यों के अलावा भ्रष्टाचार के कई मामले सामने आए थे। उन्होंने ऐसे मामलों की विभागीय जांच करवाकर सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता जांचने के लिए वह मौके पर जाकर निरीक्षण करेंगे।

विज्ञापन


लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई होगी। निर्माण कार्यों में पारदर्शिता लाने के लिए एक से पांच लाख के कार्य ऑनलाइन टेंडर के माध्यम से करवाने का निर्णय लिया है। 23 जनवरी को शिमला में उच्च स्तरीय बैठक होगी। इसमें प्रदेश के सभी मुख्य अभियंता और अन्य अधिकारी बुलाए हैं।  प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, नाबार्ड, केंद्रीय सड़क कोष, एससी उपघटक योजना समेत वार्षिक मरम्मत कार्यों के प्रोजेक्ट पर चर्चा होगी। इन योजनाओं का बजट बढ़ाने पर भी मंथन होगा। जनजातीय क्षेत्रों में सुविधाएं जुटाने पर विशेष कार्य होगा। प्रदेश के फोरलेन और 69 राष्ट्रीय उच्च मार्ग के संदर्भ में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से बात होगी। राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर बनाए गए स्पीड ब्रेकर से लोगों को पेश आ रहीं समस्याओं पर भी अधिकारियों से बात होगी। 
विज्ञापन


राजस्थान की तर्ज पर करवाए जाएंगे ग्रामीण ओलंपियाड
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि राजस्थान खेल मॉडल का काफी बढ़िया है। हिमाचल में भी ग्रामीण खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए ग्रामीण खेलों (रूरल ओलंपियाड) का खाका तैयार किया जाएगा। हिमाचल में खेलों का कैलेंडर बनेगा। बजट का विशेष प्रावधान होगा। बड़े स्तर पर कई आवश्यक बदलाव होंगे। मंत्रिमंडल बैठक में स्पोर्ट्स बिल लाएंगे। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से दिल्ली में मुलाकात कर खेलों को बढ़ावा देने के लिए सहयोग पर बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं प्रशिक्षु हूं, वरिष्ठ नेताओं और अधिकारियों से जानेंगे कार्यप्रणाली
विक्रमादित्य ने कहा कि वह हाल ही में लोक निर्माण विभाग के युवा मंत्री बने हैं। उन्होंने ठहाका मारते कहा कि मैं एक प्रशिक्षु हूं और कार्यप्रणाली जानने के लिए वरिष्ठ नेताओं तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों का सहयोग लिया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed