{"_id":"656f1b9a3e331d6cc3003113","slug":"vikramaditya-singh-said-i-call-what-is-right-oppose-what-is-wrong-do-not-shy-away-from-raising-shortcomings-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla: विक्रमादित्य सिंह बोले- सही को सही कहता हूं, गलत का विरोध, कमियों को सीएम के समक्ष उठाने में गुरेज नही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: विक्रमादित्य सिंह बोले- सही को सही कहता हूं, गलत का विरोध, कमियों को सीएम के समक्ष उठाने में गुरेज नही
Tue, 05 Dec 2023 06:17 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 05 Dec 2023 06:17 PM IST
सार
प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मैं सही को सही कहता हूं, गलत का विरोध करता हूं। जो कमियां होती हैं, उन्हें मुख्यमंत्री और कैबिनेट के समक्ष उठाने में कोई गुरेज नहीं करता।
विज्ञापन
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मैं सही को सही कहता हूं, गलत का विरोध करता हूं। जो कमियां होती हैं, उन्हें मुख्यमंत्री और कैबिनेट के समक्ष उठाने में कोई गुरेज नहीं करता। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार का एक साल का कार्यकाल चुनौती भरा रहा है। पूर्व भाजपा सरकार 80 हजार करोड़ का कर्ज छोड़ गई है। यह कर्ज बढ़ रहा है। कांग्रेस पार्टी ने जनता से जो वायदे किए हैं, उन्हें पूरा करना हमारा दायित्व है।
विज्ञापन
कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम दे दी गई है। सुखआश्रय योजना और राजीव गांधी मॉडल स्कूल, युवाओं को रोजगार देने के लिए ई- टैक्सी योजना शुरू की गई है। विभागों में नई भर्तियां शुरू कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल की वित्तीय स्थिति ठीक नहीं है। सीएम लगातार इस मामले में बात कर रहे हैं। वित्तीय स्थिति सुधारने में काम हो रहा है। केंद्र सरकार ने हिमाचल की सड़कों के निर्माण और मरम्मत के लिए 3,000 करोड़ रुपये की राशि दी है। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों में कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा।
विज्ञापन