फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Vikramaditya singh met- the network of roads in the state will be strengthened, five projects were approved by

Himachal News: 830 किमी नई सड़कें बनेंगी, 700 KM कच्ची सड़कें होंगी अपग्रेड; केंद्र से 293.36 करोड़ स्वीकृत

Fri, 04 Oct 2024 10:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 04 Oct 2024 10:10 PM IST
सार

 लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के  लिए केंद्र सरकार के माध्यम से एक बड़ा सहयोग मिला है। सड़कों के नवीनीकरण और उत्थान के लिए पांच परियोजनाओं को कल स्वीकृति मिली है। इसमें सीआरआईएफ के माध्यम से लगभग 294 करोड़ रुपये का सहयोग मिला है। 

विज्ञापन
Vikramaditya singh met- the network of roads in the state will be strengthened, five projects were approved by
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना चरण- एक में सड़क सुविधा से वंचित बस्तियों को चरण चार में जोड़ा जाएगा। इस चरण के तहत हिमाचल में करीब 830 किलोमीटर सड़कें बनेंगी और 700 किलोमीटर कच्ची सड़कों को पक्का और अपग्रेड किया जाना है। प्रदेश सरकार के आग्रह के बाद केंद्र सरकार ने इसे अपनी गाइडलाइन में शामिल कर दिया है। 15 अक्तूबर को इसकी गाइडलाइन जारी होनी है। हिमाचल के सौ, दो सौ और ढाई सौ आबादी वाले गांरों को सड़क सुविधा से जोड़ा जाना है। इन्हें भी प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत चौथे चरण में शामिल किया जाएगा। यह जानकारी लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने प्रेसवार्ता में दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चरण चार में भी हिमाचल को 3000 किलोमीटर सड़कें मिलने की उम्मीद है। जनजातीय क्षेत्रों को प्राथमिकता के आधार पर सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा। केंद्र सरकार ने भी यह बात कही है। उन्होंने कहा कि शिमला-मटौर, शालाघाट-शिमला फोरलेन के कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। इसे लेकर भी एनएचएआई के अधिकारियों के साथ बैठक हुई है।
विज्ञापन

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि सरकार के प्रयासों से वित्त वर्ष 2024-25 के लिए केंद्रीय सड़क और बुनियादी ढांचा कोष (सीआरआईएफ) के तहत प्रदेश को 293.36 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई है। मुख्यमंत्री सुक्खू के मार्गदर्शन और विभाग के प्रयासों से शिमला, हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी जिलों में प्रमुख परियोजनाओं के लिए केंद्र से यह धनराशि स्वीकृत हुई है। स्वीकृत कार्यों में शिमला में 52 किलोमीटर टिक्कर-जरोल-गहन-ननखड़ी-खमाडी सड़क के उन्नयन के लिए 54.87 करोड़ रुपये, हमीरपुर में 20 किलोमीटर सुजानपुर टीहरा-संधोल सड़क के लिए 41.10 करोड़ रुपये, हमीरपुर में 37 किलोमीटर नवगांव-बेरी सड़क के लिए 79.25 करोड़ रुपये, कांगड़ा में गज खड्ड पर 828 मीटर उच्च स्तरीय पुल के निर्माण के लिए 86.34 करोड़ रुपये तथा मंडी में 9.6 किलोमीटर बखरोट-करसोग-सनारली-सैंज सड़क के उन्नयन के लिए 31.80 करोड़ रुपये की धनराशि शामिल है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने हिमाचल के पांच सड़कों को एनएच बनाने का मामला केंद्र से उठाया है।

बड़े भाई अनुराग का आभार, इमरजेंसी एक्टर्स भी लाए 3-4 प्रोजेक्ट
लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि यह अकेले के प्रयास नहीं हैं। सरकार और सबके सहयोग से से हुआ है। हमीरपुर के सांसद अनुराग ठाकुर ने भी प्रोजेक्ट लाने में प्रयास किए होंगे, उनका भी धन्यवाद। हिमाचल के सांसद केंद्र में जाकर हिमाचल के लिए प्रोजेक्ट लाएं। इमरजेंसी एक्टर्स को भी दो-चार प्रोजेक्ट लाने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed