फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Vikas Thakur of Hamirpur won gold in weightlifting with a national record

हमीरपुर के विकास ठाकुर ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ भारोत्तोलन में जीता स्वर्ण

Thu, 12 Aug 2021 05:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Thu, 12 Aug 2021 05:45 PM IST
सार

राष्ट्रीय खेल संस्थान पटियाला में 9 से 12 अगस्त तक हुई 73वीं सीनियर राष्ट्रीय पुरुष भारोत्तोलन प्रतियोगिता में विकास ठाकुर ने प्रतिभा का लोहा मनवाया है। विकास ठाकुर ने इस प्रतियोगिता में तीन प्रयास किए।

विज्ञापन
Vikas Thakur of Hamirpur won gold in weightlifting with a national record
वेटलिफ्टर विकास ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर के रहने वाले वेटलिफ्टर विकास ठाकुर ने राष्ट्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के साथ नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी कायम किया है। विकास ठाकुर ने 102 किलोग्राम वर्ग के स्नैच वर्ग में 151 किग्रा भार उठाकर यह कीर्तिमान स्थापित किया। इससे पूर्व भारतीय रेलवे के प्रदीप सिंह ने स्नैच में 150 किलोग्राम भार उठाकर नेशनल रिकॉर्ड बनाया था। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय खेल संस्थान पटियाला में 9 से 12 अगस्त तक हुई 73वीं सीनियर राष्ट्रीय पुरुष भारोत्तोलन प्रतियोगिता में विकास ठाकुर ने प्रतिभा का लोहा मनवाया है। विकास ठाकुर ने इस प्रतियोगिता में तीन प्रयास किए। पहले प्रयास में 142 किलोग्राम, दूसरे में 146 किलोग्राम और तीसरे प्रयास में 151 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक हासिल किया। 102 किलोग्राम वर्ग क्लीन एंड जर्क में विकास ठाकुर ने पहले ही प्रयास में 180 किलोग्राम भार उठाया।
विज्ञापन


सर्वाधिक भार उठाने के चलते उन्होंने शेष दो प्रयास में भाग नहीं लिया। 102 किलोग्राम वर्ग में विकास ठाकुर ने इस चैंपियनशिप में कुल 331 किलोग्राम भार उठाकर नेशनल चैंपियन बन गए। विकास ठाकुर हमीरपुर के टौणीदेवी के रहने वाले हैं। विकास ठाकुर आठवीं बार नेशनल चैंपियन, साउथ एशियन चैंपियन, राष्ट्रमंडल खेल चैंपियन और 96 किलोग्राम वर्ग में स्नैच 159 और क्लीन एंड जर्क में 200 किग्रा भार उठाने का रिकॉर्ड बना चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed