फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   vigilance seeks records of KCCB bank recruitments

विजिलेंस ने कसा केसीसी बैंक पर शिकंजा, होने लगी अब ये जांच

Sun, 15 Jul 2018 07:57 AM IST
प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला
प्रखर दीक्षित, अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 15 Jul 2018 07:57 AM IST
विज्ञापन
vigilance seeks records of KCCB bank recruitments

जयराम सरकार के सत्तासीन होने के बाद से ही विवादों में आए कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक पर स्टेट विजिलेंस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विजिलेंस ने बैंक प्रबंधन से पिछले पांच साल के दौरान वितरित किए गए लोन और एनपीए हुए लोन खातों की जानकारी मांगी है। पिछली सरकार के दौरान हुई भर्तियों का भी ब्योरा तलब किया गया है।

विज्ञापन


सरकार के निर्देश के बाद शुरू हुई विजिलेंस की कवायद से सूबे के कई सफेदपोश और अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दो साल पहले 26 दिसंबर, 2016 को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के नेतृत्व में भाजपा ने राज्यपाल आचार्य देवव्रत को कांग्रेस सरकार के खिलाफ चार्जशीट सौंपी थी।
विज्ञापन


इसमें कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक में हुए लोन घोटाले के अलावा बैंक प्रबंधन की ओर से विदेश यात्राओं पर की गई फिजूलखर्ची, वाहन खरीद, फर्नीचर व शाखा खोलने के लिए किराए पर लिए गए भवनों के चयन में कथित घोटाले का आरोप लगाया, लेकिन तत्कालीन वीरभद्र सरकार ने इसे सिरे से खारिज कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

नपेंगे कई सफेदपोश

vigilance seeks records of KCCB bank recruitments

इसके बाद नई सरकार के आते ही विधानसभा के दूसरे सत्र में नूरपुर से भाजपा विधायक राकेश पठानिया ने केसीसी बैंक की जांच की मांग उठा दी। सरकार ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच सीबीआई से कराई जाएगी, लेकिन इसे विजिलेंस को भेज दिया गया। अब विजिलेंस ने बैंक से पांच साल का रिकॉर्ड मांग लिया है।

सूत्रों की मानें तो विजिलेंस का सबसे ज्यादा फोकस लोन देने की प्रक्रिया और नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स (एनपीए) होने पर हुई कार्रवाई पर है। चूंकि, अब सरकार ने कांगड़ा बैंक की हर गतिविधि की जांच के लिए कहा है। ऐसे में आने वाले दिनों में विजिलेंस अपनी जांच का दायरा बढ़ा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed