{"_id":"61bb2c0c34d63f64d365fdd8","slug":"vigilance-bureau-probe-scam-in-purchasing-sports-material-in-govt-school-in-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजिलेंस: खेल का सामान खरीदने में सरकारी पैसे का दुरुपयोग, मुख्यालय भेजी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजिलेंस: खेल का सामान खरीदने में सरकारी पैसे का दुरुपयोग, मुख्यालय भेजी रिपोर्ट
Fri, 17 Dec 2021 10:42 AM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 17 Dec 2021 10:42 AM IST
सार
विजिलेंस ने पाठशाला परिसर में स्कूल फंड से हुई खरीद के बिल और अन्य कागजात अपने कब्जे में ले लिए थे। सामान खरीद का मामला 2020 का है। अब विजिलेंस ने इस मामले की जांच पूरी कर ली है।
विज्ञापन
जांच-सांकेतिक
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिलासपुर जिले में शिक्षा खंड झंडूता की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलाई में सरकारी पैसे के दुरुपयोग की पुष्टि हो गई है। जांच एजेंसी ने रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी है। रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई विजिलेंस मुख्यालय से ही होगी। जांच में पाया गया है कि उक्त स्कूल में जो खेल के सामान की खरीद-फरोख्त हुई है, वह निर्धारित मूल्यों से ज्यादा में खरीदे गए हैं। इससे साफ है कि कहीं न कहीं इसमें अनियमितता की गई है।
विज्ञापन
रावमापा तलाई में खेल सामग्री की खरीद-फरोख्त में गड़बड़ी करने की शिकायत किसी अज्ञात व्यक्ति ने विजिलेंस को दी थी। शिकायत में शिकायतकर्ता का नाम-पता नहीं था। शिकायत में कहा गया था कि स्कूल में जो स्पोर्ट्स का सामान खरीदा गया है, उसमें निर्धारित मूल्यों से ज्यादा में सामान की खरीद हुई है। इसमें सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ है। मामले की संजीदगी को समझते हुए विभाग के अधिकारियों ने जांच शुरू की। विभागीय जांच के साथ विजिलेंस जांच भी की गई।
विज्ञापन
मामले में विजिलेंस ने पाठशाला परिसर में स्कूल फंड से हुई खरीद के बिल और अन्य कागजात अपने कब्जे में ले लिए थे। सामान खरीद का मामला 2020 का है। अब विजिलेंस ने इस मामले की जांच पूरी कर ली है। उधर, डीएसपी विजिलेंस संजय ने बताया कि जांच में पाया गया है कि स्कूल में जो खरीद-फरोख्त हुई है, उसमें सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया है। फाइल एजेंसी मुख्यालय भेजी गई है। आगामी कार्रवाई वहीं से की जाएगी।
विज्ञापन