फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Vigilance action: Cash worth lakhs recovered from the possession of the accused of taking bribe

विजिलेंस की कार्रवाई: रिश्वत लेने के आरोपी के कब्जे से लाखों की नकदी बरामद

Sat, 02 Apr 2022 11:24 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Sat, 02 Apr 2022 11:24 AM IST
सार

निजी अस्पताल के डॉक्टर से 35 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोपी अधिकारी के कब्जे से विजिलेंस ने लाखों रुपये की नकदी बरामद की है। विजिलेंस इस नकदी के स्रोत का पता लगा रही है। विजिलेंस टीम परवाणू में कार्रवाई के बाद आरोपी को ऊना ले आई है।

विज्ञापन
Vigilance action: Cash worth lakhs recovered from the possession of the accused of taking bribe
रिश्वत(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के ऊना में निजी अस्पताल के डॉक्टर से 35 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोपी अधिकारी के कब्जे से विजिलेंस ने लाखों रुपये की नकदी बरामद की है। विजिलेंस इस नकदी के स्रोत का पता लगा रही है। विजिलेंस टीम परवाणू में कार्रवाई के बाद आरोपी को ऊना ले आई है। शुक्रवार को आरोपी को ऊना स्थित स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। सूत्र बताते हैं कि इस मामले में कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम को आरोपी के एक बैग से 85 हजार रुपये नकद मिले हैं। गाड़ी से 2.50 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं। रिश्वत लेने के मामले में किस-किस की संलिप्तता रही है, इसको लेकर भी छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचपीपीसीबी) की सेंट्रल लैब परवाणू के मुख्य वैज्ञानिक अधिकारी से विजिलेंस की गहन पूछताछ शुरू हो गई है। विजिलेंस इस मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है। इस रिश्वत मामले में कई राज अब उजागर हो सकते हैं। बता दें कि जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल के डॉक्टर से बीते वीरवार को 35 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए विजिलेंस ने पीसीबी के अधिकारी को परवाणू में रंगे हाथ दबोचा था। उक्त अधिकारी अस्पताल में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) के लिए सहमति पत्र के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था। उधर, डीएसपी विजिलेंस ऊना अनिल मेहता ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed