{"_id":"6523fb460148b7685b093985","slug":"vidhan-sabha-election-himachal-s-congress-leaders-will-campaign-in-chhattisgarh-and-rajasthan-2023-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vidhan Sabha Election: हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस नेता छत्तीसगढ़ और राजस्थान में करेंगे चुनाव प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vidhan Sabha Election: हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस नेता छत्तीसगढ़ और राजस्थान में करेंगे चुनाव प्रचार
Tue, 10 Oct 2023 10:25 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 10 Oct 2023 10:25 AM IST
सार
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का एलान होते ही चुनावी ड्यूटियां लगाने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कई कांग्रेस नेता छत्तीसगढ़ और राजस्थान में चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे। पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का एलान होते ही चुनावी ड्यूटियां लगाने का काम शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। विधानसभा चुनाव वाले सभी पांच राज्यों में मुख्यमंत्री चुनावी रैलियां करेंगे।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए राजस्थान और छत्तीसगढ़ के कई कांग्रेस नेता आए थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और अशोक गहलोत ने कई जिलों में चुनावी रैलियां कर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाया था। छत्तीसगढ़ और राजस्थान में दी गईं गारंटियों को पूरा करने के तथ्य भी इन नेताओं ने प्रदेश में पेश किए थे। अब हिमाचल में सत्तासीन कांग्रेस सरकार की ओर से पूरे किए गए चुनावी वायदों को छत्तीसगढ़ और राजस्थान सहित अन्य राज्यों में बताया जाएगा।
विज्ञापन
कांग्रेस शासित राज्यों में बहाल हुई पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में प्रमुखता से उठाया जाएगा। केंद्र सरकार के पास नई पेंशन योजना का जमा पैसा राज्यों को नहीं दिए जाने को भी कांग्रेस चुनाव प्रचार में मुख्य हथियार बनाएगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह मुख्य तौर पर अन्य राज्यों में चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे।
विज्ञापन