{"_id":"6457ba454b8e33dda2057593","slug":"vibha-sharma-gave-25-thousand-rupee-to-manisha-after-he-got-his-lost-gold-chain-worth-seven-lakh-rupee-2023-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dharamshala: सात लाख की सोने की चेन मिली तो खुशी का ठिकाना न रहा, दिया ये इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dharamshala: सात लाख की सोने की चेन मिली तो खुशी का ठिकाना न रहा, दिया ये इनाम
Sun, 07 May 2023 08:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बैजनाथ (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 07 May 2023 08:21 PM IST
सार
विभा 29 अप्रैल को अपने परिवार के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंची थी। मंदिर परिसर में उनकी सात लाख की सोने की चेन कहीं गुम हो गई।
विज्ञापन
मनीषा की छोटी बेटी को 25 हजार रुपये देती गुड़गांव की विभा शर्मा।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धर्मशाला के सिद्धपुर की निवासी मनीषा पत्नी सनी ने शिव मंदिर में गुम हुई सात लाख की सोने की चेन उसके मालिक को वापस करके ईमानदारी का परिचय दिया है। 29 अप्रैल को हरियाणा के गुड़गांव की विभा शर्मा अपने परिवार सहित मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंची थी। मंदिर परिसर में उनकी एक मुखी रुद्राक्ष की सोने जड़ित चेन कहीं गुम हो गई।
विज्ञापन
विभा शर्मा ने मंदिर न्यास को अवगत करवाया। तीन मई को सिद्धपुर की मनीषा ने मंदिर न्यास के प्रतिनिधियों को बताया कि उन्हें एक सोने की चेन मंदिर में मिली है और उसे वापस करना चाहती हैं। यह जानकारी मिलने के बाद मंदिर न्यास के प्रभारी विजय कटोच ने इसकी जानकारी विभा शर्मा को दी और जांच के बाद पाया कि यह वही सोने की चेन है।
विज्ञापन
रविवार को विभा शर्मा को यह सात लाख की सोने की चेन मंदिर न्यास के ट्रस्टी रमेश चड्ढा और मिलाप राणा ने मनीषा की उपस्थिति में लौटा दी। विभा शर्मा ने चेन मिलने पर मंदिर न्यास और मनीषा का आभार प्रकट किया। मंदिर न्यास व मनीषा की छोटी बेटी को 25-25 हजार रुपये दिए।
विज्ञापन