{"_id":"63f8e72a884350a3a20e9d26","slug":"veteran-congress-leaders-from-himachal-reached-the-all-india-congress-session-of-chhattisgarh-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: छत्तीसगढ़ के अखिल भारतीय कांग्रेस अधिवेशन में शामिल हुए हिमाचल के दिग्गज कांग्रेस नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: छत्तीसगढ़ के अखिल भारतीय कांग्रेस अधिवेशन में शामिल हुए हिमाचल के दिग्गज कांग्रेस नेता
Fri, 24 Feb 2023 10:05 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 24 Feb 2023 10:05 PM IST
सार
पार्टी अधिवेशन के पहले दिन शुक्रवार को स्टीयरिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। दूसरे दिन कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की कमेटी की बैठक आयोजित की जानी है। एम. वीरप्पा मोइली की अध्यक्षता वाली इस कमेटी में एआईसीसी प्रवक्ता कुलदीप राठौर सहित कुल 18 सदस्य हैं।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के सीएम के साथ हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के अखिल भारतीय कांग्रेस के अधिवेशन में हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह, एआईसीसी प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर सहित नेता हिस्सा लेने पहुंचे हैं। इस अधिवेशन में पार्टी की दिशा और लोकसभा चुनाव 2024 सहित संगठन मजबूती को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। पार्टी अधिवेशन के पहले दिन शुक्रवार को स्टीयरिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। दूसरे दिन कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की कमेटी की बैठक आयोजित की जानी है।
विज्ञापन
एम. वीरप्पा मोइली की अध्यक्षता वाली इस कमेटी में एआईसीसी प्रवक्ता कुलदीप राठौर सहित कुल 18 सदस्य हैं। पार्टी की भावी रणनीति क्या रहेगी, इसे लेकर विस्तार से विचार विमर्श किया जाएगा। इसके बाद अंतिम रिपोट तैयार करके अधिवेशन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के समक्ष रखा जाएगा। इसके बाद हाईकमान के जो दिशा-निर्देश जारी होंगे, उसी आधार पर पार्टी भविष्य में आगे का रास्ता तय करेगी। प्रदेश से एआईसीसी सदस्य, प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, सभी जिलों के अध्यक्ष इस अधिवेशन में हिस्सा से रहे हैं।
विज्ञापन