{"_id":"5d0e0d948ebc3e485a761927","slug":"verka-amul-and-vita-hikes-milk-prices-by-up-to-rupee-two-per-litre","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को झटका, हिमाचल में महंगा हुआ पैकेट बंद दूध, ढीली करनी पड़ेगी जेब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को झटका, हिमाचल में महंगा हुआ पैकेट बंद दूध, ढीली करनी पड़ेगी जेब
Sat, 22 Jun 2019 05:08 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 22 Jun 2019 05:08 PM IST
विज्ञापन
अमूल
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में करीब सवा दो साल बाद वेरका, वीटा और अमूल दूध दो रुपये महंगा हो गया है। पंजाब में दूध के दाम बढ़ाने से हिमाचल में भी प्रति किलो के हिसाब से दाम बढ़ गए हैं। लोकल दूध कामधेनु ने अभी दाम नहीं बढ़ाए हैं। दूध के दाम बढ़ने के साथ ही दही और लस्सी के दाम भी बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
प्रदेश में शनिवार को वेरका, वीटा और अमूल दूध 50 रुपये प्रति किलो के दाम पर बिका। शुक्रवार तक दूध का रेट 48 रुपये प्रति किलो था। वेरका, वीटा और अमूल दूध का आधे लीटर का पैकेट अब 24 रुपये की जगह 25 रुपये में मिलेगा। प्रदेश में वेरका दूध की सबसे अधिक खपत है।
विज्ञापन
शनिवार से दूध के पैकेट में नया प्रिंट रेट आ गया है। मार्च 2017 में पैकेट बंद दूध के दाम 46 रुपये से बढ़कर 48 रुपये प्रति किलो हुए थे। दूध उत्पादन करने वाली तीन मुख्य कंपनियों के दाम बढ़ने के बाद अब अन्य कंपनियों द्वारा भी दाम बढ़ाने के आसार हैं।
विज्ञापन