{"_id":"5967a9414f1c1b1c438b45ac","slug":"venkaiah-naidu-statement-over-congress-president-candidate","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेंकैया बोले- राष्ट्रपति चुनाव में कांग्रेस की हार तय, बाहरी दल समर्थन को तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेंकैया बोले- राष्ट्रपति चुनाव में कांग्रेस की हार तय, बाहरी दल समर्थन को तैयार
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Fri, 14 Jul 2017 09:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव सिद्धांतवाद का नहीं, बल्कि संविधान संरक्षण का मुद्दा है। सिद्धांतवाद का चुनाव वर्ष 2014 में था। इसे भाजपा और उसके समर्थक दलों ने जीत लिया है। सभी जानते हैं कि कांग्रेस की हार राष्ट्रपति चुनाव में तय है।
विज्ञापन
बावजूद इसके पार्टी ने एक उम्मीदवार को मैदान में उतारा है। वेंकैया नायडू वीरवार को परवाणू में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा समेत एनडीए में कुल 23 दल शामिल हैं। जेडीयू, बीजेडी, डीएमके, इनेलो और वाईआर कांग्रेस समेत अन्य कई छोटे दल एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद का बाहर से साथ दे रहे हैं। इससे उनकी जीत सुनिश्चित है।
विज्ञापन
बताया कि देश में एक या दो राज्यों को छोड़कर अन्य सभी में रामनाथ कोविंद को बढ़िया बढ़त मिलेगी। रामनाथ कोविंद की बोलचाल और उनकी शालीनता बाकी दलों को भी समर्थन के लिए बाध्य कर रही है।
विज्ञापन
इस चुनाव में कांग्रेस ने क्रॉस वोटिंग के मद्देनजर अंतरात्मा की आवाज सुनकर राष्ट्रपति उम्मीदवार के समर्थन की बात कही है, लेकिन यह बात भी एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में जाएगी। सभी की अंतरात्मा एनडीए उम्मीदवार के साथ है। पार्टी से बाहर जाकर भी कुछ लोग रामनाथ कोविंद का समर्थन करेंगे।
परवाणू पहुंचने से पूर्व राष्ट्रपति पद के एनडीए उम्मीदवार रामनाथ कोविंद का भाजपा विधायक दल के नेता प्रेम कुमार धूमल और प्रदेश प्रभारी मंगल पांडेय समेत विधायकों ने स्वागत किया। बंद कमरे में करीब एक घंटे तक रामनाथ कोविंद ने विधायक और सांसदों से चर्चा की।
इस दौरान केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू और स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा मौजूद रहे। बैठक में सांसद शांता कुमार और अनुराग ठाकुर मौजूद नहीं हो पाए। विधायकों में चंबा जिला के चुराह से हंसराज मौजूद नहीं थे।
कुल्लू से महेश्वर सिंह समेत भाजपा के एसोसिएट विधायक भी मौजूद रहे। चुराह के विधायक हंसराज ने मार्ग बाधित होने, सांसद शांता कुमार और अनुराग ठाकुर ने जरूरी बैठक के चलते परवाणू न पहुंच पाने की बात कही।