{"_id":"65be44780af48e6e9a0615b7","slug":"vehicular-movement-will-be-allowed-through-atal-tunnel-only-from-10-am-to-3-pm-drivers-advised-to-be-cautious-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Atal Tunnel: अटल टनल से 10 से 3 बजे तक ही होगी वाहनों की आवाजाही, चालकों को सतर्कता बरतने की सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Atal Tunnel: अटल टनल से 10 से 3 बजे तक ही होगी वाहनों की आवाजाही, चालकों को सतर्कता बरतने की सलाह
Sat, 03 Feb 2024 07:20 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
संवाद न्यूज एजेंसी, केलांग (लाहौल-स्पीति)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 03 Feb 2024 07:20 PM IST
सार
मौसम खुलते ही सीमा सड़क संगठन ने घाटी की सभी मुख्य सड़कों से बर्फ हटाकर बहाल कर दिया गया है। यह जानकारी उपायुक्त जिला लाहौल-स्पीति राहुल कुमार ने दी।
विज्ञापन
बर्फबारी के बीच अटल टनल से गुजरते वाहन।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिला लाहौल-स्पीति में हुई बर्फबारी के बाद मौसम खुलते ही सीमा सड़क संगठन ने घाटी की सभी मुख्य सड़कों से बर्फ हटाकर बहाल कर दिया गया है। यह जानकारी उपायुक्त जिला लाहौल-स्पीति राहुल कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि फिर से बर्फबारी को देखते हुए मनाली-केलांग मार्ग पर सफर करना जोखिम भरा है। घाटी में बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट के चलते सड़कों पर बर्फ जमने व ब्लैक आइस को देखते हुए लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मनाली-केलांग सड़क पर चैन वाले या फोर बाई फोर वाहनों को ही अटल टनल रोहतांग से सुबह 10:00 बजे से लेकर 3:00 बजे तक ही मौसम के अनुसार आवाजाही की अनुमति दी जाएगी। इस दौरान जिला पुलिस के जवान यातायात व्यवस्था को बनाए रखने का प्रयास किया जाएगा। उपायुक्त राहुल कुमार ने घाटी के लोगों व पर्यटकों सलाह दी है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचे। वहीं, होटल मालिकों व होमस्टे संचालकों को खराब मौसम के दौरान पर्यटकों को किसी तरह के सफर न करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग खराब मौसम के बावजूद पेयजल आपूर्ति बनाए हुए है। कुछ इलाकों में जहां पेयजल आपूर्ति बाधित है, विभाग उन्हें दुरुस्त करने में जुटा है।
विज्ञापन