{"_id":"62cb16786ec1fe7acb7fd1e7","slug":"vehicle-thief-gang-busted-two-accused-arrested-from-up-shimla-news-sml414822511","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोर गिरोह का खुलासा, यूपी से दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चोर गिरोह का खुलासा, यूपी से दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। राजधानी की शिमला पुलिस ने वाहन चोरी मामले में अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। मामले में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान फरमान (40) पुत्र वली मोहम्मद, पुलिस चौकी नरसाल घाट और हकीम (39) पुत्र स्वर्गीय गुलाब, जहांगीराबाद, जिला बुलंदशहर निवासी के तौर पर हुई है। बीते महीने आरोपियों ने भट्ठाकुफर से बोलेरो गाड़ी को चुराया था। पुलिस ने इनके कब्जे से एक वाहन भी बरामद किया है।
पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी गिरोह के मुख्य सरगना बताए जा रहे हैं। पंजाब, दिल्ली और हरियाणा में भी दोनों वाहन चोरी मामले के आरोपी रह चुके हैं। अब शिमला पुलिस ने एक टीम गठित कर यूपी सहित अन्य राज्यों के लिए भेज दी है। आरोपियों ने शहर में किन जगहों पर वारदात को अंजाम दिया है, जांच में इस बात का खुलासा होगा। रविवार को इन्हें अदालत में पेश किया गया। जहां से आरोपियों को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। डीएसपी सिटी मंगतराम ने बताया कि वाहन चोरी मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की तफ्तीश जारी है।
यह है पूरा मामला
रामपुर निवासी जगदीश चंद ने 6 जून को बोलेरो गाड़ी को भट्ठाकुफर में सड़क किनारे खड़े किया था। इसके बाद वह अपने गांव चले गए। वापस आए तो उपरोक्त स्थान पर गाड़ी नहीं थी। इसके बाद ढली थाने में शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
कहां-कहां से चोरी हुए वाहन
शहर में गाड़ी चोरी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी उपनगर टुटू, बालूगंज, छोटा शिमला, टुटीकंडी, समरहिल, संजौली सहित कई क्षेत्रों से गाड़ियां चोरी हुई हैं। अप्रैल महीने में बालूगंज थाना पुलिस ने भी गाड़ी चोर गिरोह भी पकड़ा था। वहीं अब ढली थाना पुलिस ने भी अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया है।