फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Vande Bharat train: PM showed green signal from Una railway station, Harsh of Daulatpur Chowk took the first t

वंदे भारत ट्रेन: ऊना रेलवे स्टेशन से पीएम ने दिखाई हरीझंडी, दौलतपुर चौक के हर्ष ने लिया पहला टिकट

Thu, 13 Oct 2022 11:06 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, दौलतपुर चौक (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, दौलतपुर चौक (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 13 Oct 2022 11:06 PM IST
सार

 ऊना रेलवे स्टेशन से देश की चौथी वंदे भारत ट्रेन को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा। इसके लिए बुकिंग भी शुरू हो गई।

विज्ञापन
Vande Bharat train: PM showed green signal from Una railway station, Harsh of Daulatpur Chowk took the first t
पीएम ने वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरीझंडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीएम नरेंद्र मोदी ने ऊना रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली के लिए देश की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। ऊना रेलवे स्टेशन से देश की चौथी वंदे भारत ट्रेन को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा। इसके लिए बुकिंग भी शुरू हो गई। दौलतपुर चौक रेलवे काउंटर से वंदे भारत में अंब-दिल्ली यात्रा के लिए पहला टिकट जारी कर दिया है। दौलतपुर चौक रेलवे के स्टेशन मास्टर एसएस राणा ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन के लिए लोगों में बुकिंग के लिए उत्साह देखने को मिल रहा है। दौलतपुर चौक बुकिंग काउंटर से क्षेत्र के पहले व्यक्ति हर्ष शर्मा के लिए टिकट जारी किया गया है। हर्ष शर्मा ने बताया कि 20 अक्तूबर को वह वंदे भारत ट्रेन में सफर करने के लिए उत्साहित हैं।

विज्ञापन


उधर, ऊना से होकर ट्रेन पहले स्टॉपेज श्री आनंदपुर साहिब रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो यहां भाजपा नेताओं और वर्करों ने गाड़ी का ढोल धमाकों के साथ स्वागत किया। ट्रेन में पहला सफर कर रहे केंद्रीय रेलमंत्री अश्वनी वैष्णव को केसरी रंग की पगड़ी पहनाकर स्वागत किया। वहीं, चंडीगढ़ में सीएम मनोहर लाल खट्टर ने स्वागत किया और ट्रेन में अंबाला तक सफर किया। खट्टर ने कहा कि ट्रेन में सफर का हवाई जहाज जैसा नजारा मिल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed