{"_id":"634ff36200dd4b1f0621847c","slug":"vande-bharat-express-reached-una-for-the-first-time-carrying-passengers","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vande Bharat Express: यात्रियों को लेकर पहली बार ऊना पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vande Bharat Express: यात्रियों को लेकर पहली बार ऊना पहुंची वंदे भारत एक्सप्रेस
Wed, 19 Oct 2022 06:27 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 19 Oct 2022 06:27 PM IST
सार
वंदे भारत ट्रेन का पहुंचने का समय सुबह 10:23 बजे का है, लेकिन ट्रेन 10:45 बजे पहुंची। अधिकतर यात्रियों के मुताबिक सुविधाओं के मुताबिक ट्रेन का किराया उचित है। ऊना रेलवे स्टेशन पर करीब 30 यात्री ट्रेन से उतरे।
विज्ञापन
वंदे भारत एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वंदे भारत ट्रेन बुधवार को पहली बार यात्रियों को लेकर दिल्ली से ऊना पहुंची। बड़ी संख्या में यात्री ऊना रेलवे स्टेशन उतरे। पहले दिन ट्रेन की सभी सीटें बुक रहीं। हालांकि, ट्रेन 22 मिनट देरी से ऊना पहुंची। वंदे भारत ट्रेन का पहुंचने का समय सुबह 10:23 बजे का है, लेकिन ट्रेन 10:45 बजे पहुंची। अधिकतर यात्रियों के मुताबिक सुविधाओं के मुताबिक ट्रेन का किराया उचित है। ऊना रेलवे स्टेशन पर करीब 30 यात्री ट्रेन से उतरे। अधिकतर यात्री ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर के रहे।
विज्ञापन
यात्री विनोद शर्मा, विक्रांत ने कहा कि इस ट्रेन से समय की बचत होगी और कोई भी व्यक्ति दिल्ली जैसे शहरों में अपना काम निपटाकर लौट सकता है।13 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऊना रेलवे स्टेशन से नई दिल्ली के लिए देश की चौथी और हिमाचल की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। अब नियमित रूप से बुधवार से यह ट्रेन सेवा शुरू हो गई है। सप्ताह में एक दिन यानि शुक्रवार को सेवा बंद रहेगी। दिल्ली से अंब के लिए यह ट्रेन सुबह 6:50 बजे और अंब-अदौरा से दिल्ली के लिए 1:00 बजे रवाना होगी। करीब पांच घंटे में सफर पूरा होगा।
विज्ञापन
पहले दिन दिल्ली गए 205 यात्री
अंब-अंदौरा से नई दिल्ली के लिए गई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में पहले दिन 205 यात्री ऊना जिले से रवाना हुए। इसमें 183 सीटें बुकिंग एडवांस रही। चार्ट बनने के बाद यह बुकिंग हुई है। 43 यात्रियों ने एग्जीक्यूटिव श्रेणी में टिकट बुक करवाई थी। जबकि 140 यात्रियों ने एसी चेयर की बुकिंग करवाई थी।
विज्ञापन
तीन दिन के लिए चल रही वेटिंग
त्योहारी सीजन को देखते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के लिए वेटिंग पर टिकट चल रहे हैं। 25, 26, 27 अक्तूबर की वेटिंग है। सीटें खाली होने पर करंट बुकिंग पर टिकट सामान्य के अपेक्षा सस्ती मिल रहा है।