फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Valentine Day : Strange love story of an English lady: She did not return to England and waited for 38 years t

Happy Valentine’s Day 2025: इंग्लैंड नहीं लौटकर पति की कब्र के साथ दफन होने के लिए 38 साल किया इंतजार

Fri, 14 Feb 2025 02:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 14 Feb 2025 02:59 PM IST
सार

सिरमौर जिले में रियासतकाल की एक प्रेम कहानी आज भी जिंदा है। यह कहानी नाहन शहर के ऐतिहासिक विला राउंड स्थित कैथोलिक कब्रगाह में अंग्रेजी मेम की प्रेमगाथा से जुड़ी है।
 

विज्ञापन
Valentine Day : Strange love story of an English lady: She did not return to England and waited for 38 years t
नाहन के विला राउंड में कैथोलिक कब्रगाह में अंग्रेज अफसर व उनकी पत्नि लूसिया की कब्रें। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में रियासतकाल की एक प्रेम कहानी आज भी जिंदा है। यह कहानी नाहन शहर के ऐतिहासिक विला राउंड स्थित कैथोलिक कब्रगाह में अंग्रेजी मेम की प्रेमगाथा से जुड़ी है। महाराजा शमशेर प्रकाश के शासनकाल के दौरान सिरमौर के चीफ मेडिकल अफसर डॉ. इडविन पीयरसाल की पत्नी मैडम लूसिया पीयरसाल पति के निधन के बाद अपने वतन इंग्लैंड नहीं लौटीं। नाहन शहर के ऐतिहासिक विला राउंड में पति की कब्र के साथ ही दफन होने की उनकी इच्छा ने उन्हें यहीं का बनाकर रख दिया। पति की मृत्यु के बाद अंग्रेजी मेम लगभग 38 साल यहीं रहीं। इतिहास को खंगालें तो पता चलता है कि डाॅ. पियरसाल ने 11 साल तक महाराजा के पास सेवाएं दीं। 19 नवंबर 1883 में उनका इंतकाल हो गया। उस समय उनकी आयु 50 साल थी। महाराजा ने डाॅ. पियरसाल को पूरे सैनिक सम्मान के साथ नाहन शहर के ऐतिहासिक विला राउंड में दफन किया।

विज्ञापन

इन किताबों में है लूसिया की प्रेम कहानी का जिक्र
हिमाचल के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष टीएस नेगी की सिरमौर गेजेटियर, कंवर रणजोर सिंह की तारीख-ए-रियासत सिरमौर... पुस्तक में भी इस प्रेम कहानी का जिक्र है। भाषा विभाग ने कुछ साल पहले ही इस पुस्तक का हिंदी अनुवाद भी किया है। हिस्ट्री ऑफ सिरमौर में भी डाॅ. पियरसाल का जिक्र है। इतिहास के पन्ने बतातें हैं कि जब उनका निधन हुआ समय लेडी लूसिया 49 साल की थीं। 1885 में लूसिया ने भारी धन खर्च कर अपने पति की कब्र को पक्का करवाया और इंग्लैंड न लौटकर वह यहां रहीं। लूसिया चाहती थीं कि जब उसे मौत आए तो वह भी अपने पति की कब्र के साथ दफन हों। इसके लिए लूसिया ने 38 साल मौत का इंतजार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

1921 में खत्म हुआ लूसिया का इंतजार
19 अक्तूबर 1921 को आखिरकार वह घड़ी भी आ गई जब लूसिया का इंतजार खत्म हुआ और अपने पति को याद करते हुए दुनिया को अलविदा कह दिया। लूसिया की अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए महाराजा ने सम्मान सहित लूसिया को भी उनके पति डॉ. पियरसाल की कब्र की बगल में दफनाया। राजवंशज एवं पूर्व विधायक कंवर अजय बहादुर सिंह ने बताया कि विभिन्न पुस्तकों में भी इसका जिक्र है। मैडम लूसिया की इच्छा थी कि उनकी मृत्यु के बाद उन्हें पति की बगल में दफनाया जाए। उनकी मृत्यु के बाद बाकायदा उन्हें राजकीय सम्मान के साथ दफनाया गया था। नाहन में अंडरग्राउंड ड्रेनेज की राय डॉ. पियरसाल ने दी थी। शहर की गलियों का डिजाइन भी उन्हीं ने बनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed