{"_id":"5dbd157f8ebc3e015255b7aa","slug":"vacancies-on-compassionate-grounds-will-be-filled-in-one-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार के निर्देश, एक माह में भरने होंगे करुणामूलक के 2000 पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार के निर्देश, एक माह में भरने होंगे करुणामूलक के 2000 पद
Sat, 02 Nov 2019 11:59 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 02 Nov 2019 11:59 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रधान सचिव श्रीकांत बाल्दी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के विभिन्न विभागों में करुणामूलक आधार पर रिक्त पदों को भरा जाएगा। मुख्य सचिव श्रीकांत बाल्दी की अध्यक्षता में शुक्रवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में यह निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बैठक में अधिकारियों से पूछा - कब तक रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसमें कइयों ने सप्ताह तो कइयों ने दो सप्ताह का समय मांगा। मुख्यसचिव ने एक महीने के भीतर 2000 रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया को पूरा करने को कहा।
विज्ञापन
बैठक में अधिकारियों ने बताया कि कई मामले वित्त विभाग में फंसे हैं। इसमें सीएस ने जल्द ही इन मामलों को क्लीयर करने को कहा है। प्रदेश सरकार विभागाध्यक्षों को करुणामूलक आधार पर भर्तियां करने की पूरी शक्तियां दी हैं।
विज्ञापन
बावजूद कई विभागों में पदों को नहीं भरा गया है। मृतकों को आश्रित सचिवालय और विभागों के चक्कर काट रहे हैं। इन लोगों की सुनवाई नहीं हो पा रही है। हिमाचल में हजारों लोगों को करुणामूलक आधार पर नौकरियां दी गई हैं। लोगों की औपचारिकताएं पुरी होने के बाद ही उन्हें रोजगार से वंचित रखा जा रहा है।