फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Urban Development Minister Suresh Bhardwaj heard the problems in the state party office Deepakmal

हिमाचल सरकार: शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने राज्य पार्टी कार्यालय दीपकमल में सुनीं समस्याएं

Tue, 15 Feb 2022 09:02 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 15 Feb 2022 09:02 PM IST
सार

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि स्थानीय विधायक होने के कारण वह शिमला के कार्यकर्ताओं से सचिवालय व अन्य कार्यक्रमों में नियमित मिलते रहते हैं और कोई भी कार्यकर्ता बिना किसी रुकावट से उनसे मिलता है। लेकिन जैसा कि पार्टी ने तय किया था कि मंत्री पार्टी कार्यालय में भी बैठेंगे, उसकी शुरुआत आज से हो चुकी है।
 

विज्ञापन
Urban Development Minister Suresh Bhardwaj heard the problems in the state party office Deepakmal
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज - फोटो : संवाद

विस्तार

राज्य सरकार के आदेशानुसार शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने मंगलवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर में कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना। सुबह 11 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक मंत्री ने कई जनसमस्याओं का मौके पर निपटारा किया। भाजपा पार्षदों ने नगर निगम शिमला के चुनाव से पहले शहर में विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग उठाई। वार्डों के पुनर्गठन को लेकर भी चर्चा की। इनके अलावा करीब 45 कार्यकर्ता भी फरियाद लेकर पहुंचे। समस्याओं को निपटाने के लिए मंत्री सुरेश भारद्वाज नगर निगम आयुक्त को हर पांच मिनट में फोन करते रहे। भाजपा पार्षद जगजीत बग्गा, किमी सूद, आरती चौहान, आशा शर्मा, किरण बावा ने अपने-अपने वार्डों की मांगों से शहरी विकास मंत्री को अवगत कराया। एंबुलेंस रोड़ बनाने, डंगा लगाने, ड्रेनेज सिस्टम दुरुस्त करने, सड़कें पक्की करने की मुख्य तौर पर मांगे मंत्री के समक्ष उठाई गई।

विज्ञापन


इसके अलावा शहर के कई कारोबारी भी दीपकमल पहुंचे। मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि अब से वह नियमित रूप से कुछ समय के लिए तय दिन में पार्टी कार्यालय में बैठेंगे। इसके लिए संगठन सभी मंत्रियों के लिए एक व्यवस्था बना रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता के हित में बहुत से निर्णय लिए हैं। भारद्वाज ने कहा कि शिमला और साथ लगते क्षेत्रों में गृह निर्माण और विकास के अन्य प्रकल्पों के लिए शिमला डेवलपमेंट प्लान का ड्राफ्ट आ गया है। उन्होंने कहा कि सरकार कि तरफ  से शहर को उन्नत और विकसित बनाने के लिए यह डॉक्यूमेंट तैयार किया गया है। भारद्वाज ने कहा कि स्थानीय विधायक होने के चलते वह शिमला के कार्यकर्ताओं से सचिवालय में व अन्य कार्यक्रमों में नियमित मिलते रहते हैं। कोई भी कार्यकर्ता बिना किसी रुकावट के उनसे मिल सकता है।
विज्ञापन


 शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर सुनेंगे समस्या
 प्रदेश भाजपा मुख्यालय दीपकमल शिमला में बुधवार को शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनेंगे। मंत्रिमंडल के फैसले अनुसार सरकार ने मंत्रियों को दीपकमल में बैठने को कहा है। संगठन इसका शेड्यूल बना रहा है। इसके अलावा हर सोमवार को ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी दीपकमल में समस्याएं सुनेंगे। इस बाबत उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप को पत्र भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed