फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Urban Development Minister Sarveen Chaudhary angry said I am the boss of the department

नाराज शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी बोलीं- मैं हूं विभाग की बॉस

Tue, 13 Aug 2019 01:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 13 Aug 2019 01:32 PM IST
विज्ञापन
Urban Development Minister Sarveen Chaudhary angry said I am the boss of the department
टीसीपी और शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी (फाइल फोटो)

टीसीपी और शहरी विकास मंत्री सरवीण चौधरी के कैबिनेट सब कमेटी की बैठक में शामिल न किए जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। चौधरी ने कहा कि - मैं महकमे की बॉस हूं। क्या करना है, क्या नहीं, वह विभाग को ही तय करना है। कमेटी को जो काम सौंपा गया है, उसे वही करना होगा। विभाग मेरे पास है। रिपोर्ट मेरे पास आएगी, मुख्यमंत्री के पास आएगी। मेरे बॉस मुख्यमंत्री हैं। 

विज्ञापन


प्रदेश की 84 पंचायतों तथा स्थानीय लोगों ने टीसीपी से बाहर करने की गुहार लगाई है। सरकार ने कैबिनेट सब कमेटी को इसकी रिपोर्ट तैयार करने का जिम्मा सौंपा है। सरवीण चौधरी भले ही विभाग की मंत्री हों, लेकिन उन्हें कैबिनेट सब कमेटी में शामिल नहीं किया गया है। कैबिनेट ने टीसीपी से गांव को बाहर करने के लिए तीन सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी गठित की है।

विज्ञापन

सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह कमेटी के चेयरमैन हैं, जबकि परिवहन और शिक्षा मंत्री इस कमेटी के सदस्य हैं। इस कमेटी की एक बैठक हो चुकी है। इसमें कमेटी ने टीसीपी अधिकारियों और कर्मचारियों को प्लान के साथ अगली बैठक में आने को कहा है। बाकायदा इसका प्रारूप तैयार करके दिया गया है। अब यह बैठक विधानसभा सत्र के  दौरान होनी है। 

पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शामिल किए थे गांव
पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान दर्जनों गांवों को टीसीपी में शामिल कर दिया था। अब इन क्षेत्रों में भवन निर्माण को लेकर टीसीपी के नियमों को लागू किया गया तो लोग परेशान होने लगे। इसके चलते लोगों ने बाहर करने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed