{"_id":"6252f5a3cf16522fdd54759d","slug":"upsc-nda-and-cds-exam-2022-conducted-in-shimla-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: हजारों युवाओं ने दी एनडीए परीक्षा, सेना में शामिल होने के लिए उत्साहित नजर आए परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: हजारों युवाओं ने दी एनडीए परीक्षा, सेना में शामिल होने के लिए उत्साहित नजर आए परीक्षार्थी
Sun, 10 Apr 2022 08:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 10 Apr 2022 08:50 PM IST
सार
प्रदेश के विभिन्न जिलों से हजारों अभ्यर्थी शिमला पहुंचे थे। परीक्षा दो सत्रों में हुई। पहला सत्र सुबह 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक चला। दूसरा सत्र दोपहर दो बजे से साढ़े चार बजे तक हुआ। अभिभावक परीक्षा केंद्रों के बाहर बच्चों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
राहुल, ईशिता, पिक्सी जांघू, तमन्ना।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेना में अधिकारी बनने का सपना संजोए प्रदेश के हजारों युवाओं ने रविवार को नेशनल डिफेंस अकादमी (एनडीए) की परीक्षा दी। शिमला में करीब 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। शिमला में संजौली कॉलेज, आरकेएमवी, लालपानी और अन्य परीक्षा केंद्रों में 2912 प्रतिभागियों ने एनडीए की परीक्षा दी। एनडीए परीक्षा के लिए 5081 आवेदन आए थे। इसमें 2169 अभ्यर्थी परीक्षा अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
हिमाचल के बाहरी राज्यों से भी अभ्यर्थी पहुंचे थे। प्रदेश के विभिन्न जिलों से हजारों अभ्यर्थी शिमला पहुंचे थे। परीक्षा दो सत्रों में हुई। पहला सत्र सुबह 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक चला। दूसरा सत्र दोपहर दो बजे से साढ़े चार बजे तक हुआ। अभिभावक परीक्षा केंद्रों के बाहर बच्चों का इंतजार करते रहे। शिमला के संजौली कॉलेज में करीब 344 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। ए और बी दो सेक्टर में अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
परीक्षा देकर निकले हमीरपुर के हर्शित अपने दादा सालिंग राम के साथ पहुंचे थे। बताया कि उसका सपना सेना में अधिकारी बनकर देश सेवा करना है। कांगड़ा से शगुन, रोहड़ू से आरुषि जिंटा, गगल से पलक, जोगिंद्रनगर से कृष्ण, संजौली से धर्मेश और धर्मशाला से वैष्णवी ने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि परीक्षा में चयन हो जाएगा।
विज्ञापन
हरियाणा की पिक्सी जांघू ने कहा कि पेपर अच्छा हुआ है। जो पढ़ा था, उससे संबंधित ही आया था। उन्होंने बताया कि युवतियों को भी अब सेना में अफसर बनने का मौका मिला है। पहले भी मिलता तो और बेहतर होता।
मंडी के राहुल पटियाल दूसरी बार एनडीए की परीक्षा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहली बार निजी कॉलेज में चयन होने से उन्होंने दाखिला नहीं लिया था। इस बार पेपर अच्छा हुआ है।
हमीरपुर की ईशिता ने कहा कि जितना पढ़ा था, उस हिसाब से परीक्षा में सवाल आए थे। गणित और सामान्य ज्ञान के दोनों पेपर में बेसिक सवाल पूछे गए थे। उसे उम्मीद है कि उसका चयन हो जाएगा।
तमन्ना अपने पिता के साथ हरियाणा से परीक्षा देने पहुंची थीं। बताया कि ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा में जो पढ़ा था, पेपर में वही सवाल आए थे।
शहर के 15 केंद्रों पर 1335 युवाओं ने दी सीडीएस परीक्षा
राजधानी में रविवार को सीडीएस की परीक्षा में युवाओं के चेहरे पर जोश नजर आया। शहर के पंद्रह केंद्रों पर करीब 1335 युवा सीडीएस की परीक्षा में उत्तीर्ण रहे। इसके लिए 3264 आवेदन आए थे। इनमें 1929 प्रतिभागी अनुपस्थित रहे। एडवर्ड स्कूल में भी सीडीएस परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया था। परीक्षा देने के बाद रामपुर से अजय, ठियोग के प्रियांश और सोलन के सक्षम ने बताया कि उम्मीद है कि परीक्षा में चयन हो जाएगा।