फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   UPSC CSE 2020 Final Result update: Vishal Chowdhary of Gullarwala of Solan passed the exam in the third attempt

यूपीएससी: सोलन के गुल्लरवाला के विशाल ने तीसरे प्रयास में पास की परीक्षा

Fri, 24 Sep 2021 10:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन)
अमर उजाला नेटवर्क, बद्दी (सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 24 Sep 2021 10:15 PM IST
सार

विशाल चौधरी  ने तीसरे प्रयास में यह सफलता पाई है। आयुर्वेद विभाग में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात भाग सिंह चौधरी के घर 20 मार्च 1995 को जन्मे विशाल ने 10वीं औरोबिंदो स्कूल से पास की और जमा दो चंडीगढ़ के सेक्टर-35 के मॉडल स्कूल से की। 

विज्ञापन
UPSC CSE 2020 Final Result update: Vishal Chowdhary of Gullarwala of Solan passed the exam in the third attempt
विशाल चौधरी ने पास की यूपीएससी परीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले की गुल्लरवाला पंचायत के विशाल चौधरी ने भारतीय सिविल सर्विस की परीक्षा पास कर 665वां रैंक प्राप्त किया है। विशाल ने तीसरे प्रयास में यह सफलता पाई है। आयुर्वेद विभाग में फार्मासिस्ट के पद पर तैनात भाग सिंह चौधरी के घर 20 मार्च 1995 को जन्मे विशाल ने 10वीं औरोबिंदो स्कूल से पास की और जमा दो चंडीगढ़ के सेक्टर-35 के मॉडल स्कूल से की। इसके बाद बीकॉम श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से पास करने के बाद एमकॉम दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पास की।

विज्ञापन


विशाल ने 2018 में जेएसआर नेट क्वालीफाई किया। तीसरी बार उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण कर दून और प्रदेश नाम रोशन किया है। विशाल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया है। उन्होंने कहा कि अगर दिल से मेहनत और प्रयास किया जाए तो कोई भी मंजिल मिल ही जाती है। विशाल का लक्ष्य प्रशासनिक सेवा में जाकर जनता की सेवा करना है। विशाल के पिता भाग सिंह ने कहा कि उन्होंने इमानदारी से समाज और विभाग में जो सेवा की है उसका फल हमें हरिपुर बाबा की कृपा से मिला है। विशाल आज शनिवार को बद्दी आएंगे। 

विज्ञापन



बता दें, यूपीएससी ने सीएसई मेन 2020 फाइनल परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। संघ लोक सेवा आयोग की ओर से देश की ब्यूरोक्रेसी में नियुक्ति के लिए कुल 761 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है। शुभम कुमार ने सिविल सेवा परीक्षा 2020 में टॉप किया है। वहीं, जागृति अवस्थी और अंकिता जैन ने सिविल सेवा परीक्षा में क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है। उम्मीदवार upsc.gov.in पर मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


रिजल्ट अधिसूचना में कहा गया है कि संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जनवरी, 2021 में आयोजित सिविल सेवा परीक्षा, 2020 के लिखित भाग और अगस्त-सितंबर, 2021 में आयोजित व्यक्तित्व परीक्षण के लिए साक्षात्कार के परिणाम के आधार पर, योग्यता के क्रम में नियुक्ति के लिए कुल 761 उम्मीदवारों की सिफारिश की गई है। इस परिणाम के माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, तथा केंद्रीय सेवाएं( समूह 'ए' और समूह 'बी') में नियुक्ति के लिए सिफारिश की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed