फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Uproar at Zila Parishad members' oath taking ceremony; BJP gheraos the DC

Shimla: जिला परिषद सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में जमकर हंगामा, भाजपा ने किया डीसी का घेराव, जानें पूरा मामला

Sat, 06 Jun 2026 01:06 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 06 Jun 2026 01:06 PM IST
सार

शिमला स्थित बचत भवन कार्यालय में शनिवार को जिला परिषद सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान जमकर हंगामा हुआ।

विज्ञापन
Uproar at Zila Parishad members' oath taking ceremony; BJP gheraos the DC
जिला परिषद सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में जमकर हंगामा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राजधानी शिमला स्थित बचत भवन कार्यालय में शनिवार को जिला परिषद सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान जमकर हंगामा हुआ। समारोह शुरू होने से पहले उपायुक्त की ओर सदस्यों के परिजनों को हॉल से बाहर जाने के निर्देश दिए गए। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों को भी एक-एक कर बाहर निकाला गया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। सभागार से लोगों को बाहर निकालने के विरोध में भाजपा समर्थकों और प्रशासन के बीच तीखी नोकझोंक हुई।

विज्ञापन

विज्ञापन

देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि उपायुक्त कार्यालय परिसर में भारी हंगामा शुरू हो गया। इसी बीच सुबह करीब 11:40 बजे उपायुक्त सभागार में पहुंचे और जिला परिषद सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाने के बाद वापस लौट गए। शपथ ग्रहण संपन्न होने के बाद भी विवाद नहीं थमा। बाहर मौजूद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त का घेराव कर दिया। घेराव के दौरान धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई, जिसमें उपायुक्त अनुपम कश्यप भी गिर गए। हालांकि, अधिकारियों और कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें संभाला, जिसके बाद वह सुरक्षित अपने कार्यालय लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed