फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Uproar at Kamla Nehru Hospital over woman's death, relatives accuse of negligence

Shimla: प्रसव के बाद महिला की माैत पर कमला नेहरू अस्पताल में हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

Fri, 25 Jul 2025 03:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 25 Jul 2025 03:09 PM IST
सार

परिवार का कहना है कि महिला की हालत सुबह तक सामान्य थी, लेकिन तबीयत खराब होने के बावजूद अस्पताल स्टाफ ने उसे खाना खाने के लिए कहा।

विज्ञापन
Uproar at Kamla Nehru Hospital over woman's death, relatives accuse of negligence
केएनएच में प्रसव के बाद महिला की माैत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप। - फोटो : संवाद

विस्तार

राजधानी के प्रतिष्ठित कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) में ऑपरेशन के जरिये वीरवार रात 11:17 बजे चियोग निवासी अर्चना (27) ने एक स्वस्थ बेटे को जन्म दिया था। परिवार में खुशी का माहौल था। परिजनों का मानना था कि यह परिवार के लिए सबसे यादगार दिन होगा। लेकिन शुक्रवार सुबह 9 बजे यह खुशी मातम में बदल गईं जब अर्चना की अचानक मौत हो गई। मौत के बाद अर्चना के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। इसके बाद अस्पताल में खूब हंगामा हुआ।

विज्ञापन




सुबह तक सब कुछ सामान्य लग रहा था। महिला 8 बजे तक परिवार से बात भी कर रही थी, हल्की मुस्कान के साथ अपने बेटे को देख रही थी। प्रसव कक्ष से अर्चना को वार्ड में शिफ्ट किया था। इसके एक घंटे बाद अर्चना की तबीयत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया। इस पर अस्पताल परिसर में पति रवि अपनी पत्नी का चेहरा देखकर फूट-फूटकर रोने लगा। उन्होंने सवाल किया कि सुबह 8 बजे तक अर्चना जब बात कर रही थी तो फिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप भी लगाया है। दोपहर करीब एक बजे परिजनों को शव को अस्पताल से लेने की अनुमति दी गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से भी मना कर दिया, कहा कि अब कुछ नहीं होने वाला। हम शिकायत भी करेंगे तो सब दबा दिया जाएगा। पति रवि ने कहा कि यह उसकी पत्नी की दूसरी डिलीवरी थी और वह पूरी तरह स्वस्थ थी। कहीं तो लापरवाही रही होगी जिससे उनकी पत्नी की मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि महिला का पहला बच्चा भी केएनएच में ही ऑपरेशन के जरिये ही हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सही प्रोटोकॉल के तहत किया उपचार : डॉ. सुंदर
कमला नेहरू अस्पताल के चिकित्सक अधीक्षक डॉ. सुंदर सिंह नेगी ने लापरवाही के आरोपों को गलत बताया। उन्होंने कहा कि सही प्रोटोकॉल के हिसाब से महिला का उपचार किया था। प्राथमिक जांच में यह आशंका है कि महिला की मौत दम घुटने (चोकिंग) से हुई होगी। महिला की मौत का संभावित कारण पल्मोनरी एंबोलिज्म हो सकता है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें खून का थक्का (ब्लड क्लॉट) टूटकर फेफड़ों की रक्त वाहिकाओं में फंस जाता है। इससे अचानक फेफड़ों में खून का प्रवाह रुक जाता है और सांस लेने में कठिनाई या दम घुटने जैसी स्थिति पैदा हो जाती है। परिवार ने पोस्टमार्टम से मना कर दिया है। मामले की आंतरिक जांच की जाएगी और तीन दिन में रिपोर्ट आएगी। प्रसव के बाद मौत का यह इस साल का केएनएच में पहला मामला है। महिला के परिजनों के अस्पताल स्टाफ पर लगाए दुर्व्यवहार के आरोपों की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed