Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Upon the transfer of the RC, the insurance policy will be in the buyer's name.

Shimla News: आरसी ट्रांसफर होने पर बीमा पॉलिसी खरीदार के नाम होगी

Wed, 04 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Upon the transfer of the RC, the insurance policy will be in the buyer's name.
राज्य उपभोक्ता आयोग ने सुनाया फैसला
विज्ञापन

सुन्नी में हुए हादसे का पीड़ित को क्लेम देने का आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने एक महत्वपूर्ण फैसले में स्पष्ट किया है कि यदि किसी वाहन की आरसी नए खरीदार के नाम विधिवत ट्रांसफर हो चुकी है तो मोटर वाहन अधिनियम की धारा 157 के तहत बीमा पॉलिसी भी (डीम्ड ट्रांसफर) नए मालिक के नाम हस्तांतरित मानी जाएगी।

पॉलिसी ट्रांसफर न होने या नो इंश्योरेबल इंटरेस्ट का हवाला देकर बीमा कंपनी वास्तविक मालिक का वैध क्लेम खारिज नहीं कर सकती। राज्य उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति इंद्र सिंह मेहता और सदस्य प्रताप सिंह ठाकुर की पीठ ने द ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की अपील खारिज करते हुए जिला उपभोक्ता आयोग शिमला के फैसले को पूरी तरह सही ठहराया है। मामले के अनुसार शिमला के अनाडेल स्थित हीरा लॉज निवासी मीरा देवी ने राजेंद्र सिंह कंवर से कार खरीदी थी। 13 मार्च 2013 को इस वाहन की आरसी मीरा देवी के नाम विधिवत ट्रांसफर हो गई थी। कार का बीमा पूर्व मालिक ने ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी से 2 मार्च 2013 से 1 मार्च 2014 तक कराया था। 17 मई 2013 को कार सवार तत्तापानी में स्नान कर लौट रहे थे, तभी सुन्नी के पास दरगी पुल के पास कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वाहन को भारी नुकसान पहुंचा और उसे टोटल लॉस घोषित किया है।
विज्ञापन

हादसे के बाद वाहन मालिक मीरा देवी ने बीमा कंपनी के समक्ष दावा पेश किया लेकिन कंपनी ने यह कहते हुए क्लेम खारिज कर दिया कि आरसी ट्रांसफर होने के 14 दिन के भीतर बीमा पॉलिसी उनके नाम ट्रांसफर नहीं कराई थी। कंपनी का तर्क था कि पॉलिसी पूर्व मालिक के नाम पर थी इसलिए मीरा देवी का कोई इंश्योरेबल इंटरेस्ट (बीमा हित) नहीं बनता। इसके बाद मीरा देवी ने जिला उपभोक्ता आयोग में शिकायत दायर की। जिला आयोग ने शिकायत को आंशिक रूप से स्वीकार करते हुए बीमा कंपनी को हर्जाना देने का आदेश दिया था। इस फैसले के खिलाफ कंपनी ने राज्य आयोग में अपील दायर की थी। राज्य उपभोक्ता आयोग ने वाहन का स्वामित्व बदलते ही बीमा प्रमाणपत्र और पॉलिसी नए मालिक के नाम स्वतः ट्रांसफर मानी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article