फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   unlock5:100 percent teachers and non-teachers will come to school-colleges from this day in himachal

हिमाचल: इस दिन से 100 फीसदी शिक्षक और गैर शिक्षक आएंगे स्कूल-कॉलेज

Fri, 09 Oct 2020 10:57 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 09 Oct 2020 10:57 AM IST
विज्ञापन
unlock5:100 percent teachers and non-teachers will come to school-colleges from this day in himachal
शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में 12 अक्तूबर से सभी शिक्षकों और गैर शिक्षकों को स्कूल-कॉलेजों में नियमित तौर पर आना होगा। 21 सितंबर से सिर्फ 50 फीसदी स्टाफ ही बुलाया जा रहा है। 12 अक्तूबर से स्कूलों में आने वाले शिक्षकों को प्रधानाचार्य से मिलकर विद्यार्थियों के आने पर सीटिंग व्यवस्था पर माइक्रो प्लान तैयार करना होगा।

विज्ञापन


18 अक्तूबर तक हर स्कूल को अपने जिला के उपनिदेशक के पास यह प्लान जमा करवाना होगा। जिलों की रिपोर्ट के आधार पर शिक्षा निदेशालय गाइडलाइन जारी करेगा। इसी कड़ी में 20 अक्तूबर के बाद विद्यार्थियों को स्वेच्छा से स्कूल बुलाने की तैयारी भी है।

विज्ञापन

कॉलेज विद्यार्थियों को प्रमोट करने का फैसला कैबिनेट पर छोड़ा

शुक्रवार को इस संदर्भ में शिक्षा विभाग की ओर से निर्देश जारी किए जाएंगे। सचिवालय में शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर की अध्यक्षता में स्कूल खोलने पर चर्चा हुई। अभी कैबिनेट बैठक भी होनी है।

बैठक में नौवीं से जमा दो या दसवीं और जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों को स्वेच्छा के आधार पर स्कूल बुलाने का प्रस्ताव रखा जाएगा। शिक्षा विभाग ने 12 अक्तूबर से स्कूलों में सैनिटाइजेशन करवाने का फैसला भी लिया है। 15 से 17 अक्तूबर के बीच ई पीटीएम भी करवाई जाएगी। इन सभी मामलों को लेकर शुक्रवार को शिक्षा विभाग निर्देश जारी करेगा।

फर्स्ट और सेकेंड ईयर के कॉलेज के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा लिए अगली कक्षा में प्रमोट करने का फैसला कैबिनेट पर छोड़ दिया है। शिक्षा विभाग ने इस बाबत विस्तृत प्रस्ताव सरकार को बीते दिनों ही भेज दिया है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed