सिरमौर: हाईवे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से तीन मजदूर घायल
अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 19 Oct 2021 08:17 PM IST
सार
जानकारी के अनुसार अर्जुन सिंह निवासी गांव टोकियो, डाकखाना सैनवाला मुबारिकपुर ने माजरा थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। अर्जुन सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब आठ बजे वह पांवटा साहिब एनएच पर टोकियो के पास खेतों की ओर जा रहा था। इसी दौरान नाहन की तरफ से तेज रफ्तार कार (सीएच 01एआर-0989) आई और एनएच पर अपनी दिशा में चल रहे एक पुरुष और दो महिलाओं को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
अज्ञात वाहन ने तीन मजदूरों को मारी टक्कर
- फोटो : अमर उजाला