{"_id":"5c500ea5bdec227376727623","slug":"unknown-person-stolen-all-tyres-of-a-car-in-shimla-and-broke-four-car-front-mirror","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कार के चारों टायर निकाल कर फरार हो गए शातिर, छह गाड़ियों के शीशे तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार के चारों टायर निकाल कर फरार हो गए शातिर, छह गाड़ियों के शीशे तोड़े
Tue, 29 Jan 2019 01:58 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: ashok chauhan
Updated Tue, 29 Jan 2019 01:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल की राजधानी शिमला में बीती रात शातिर एक कार के सभी टायर निकाल कर फरार हो गए। हालांकि टायर निकालने के लिए अपने साथ लाए जैक को शातिर कार के पास ही छोड़ गए। सुबह कार के सभी टायर गायब पाकर मालिक के होश उड़ गए।
विज्ञापन
सूचना के अनुसार राजधानी के टिंबर हाउस के पास सड़क किनारे कार को खड़ा किया गया था लेकिन शातिरों ने रात के अंधेरे में कार के चारों टायर निकाल लिए। मंगलवार को जब पुलिस मौके पर पहुंची तो जमकर हंगामा हुआ।
विज्ञापन
सड़क किनारे खड़ीं छह कारों के शीशे तोड़ दिए
वहीं, शहर के भट्ठाकुफर क्षेत्र में शरारती तत्वों ने सड़क किनारे खड़ीं छह कारों के शीशे तोड़ दिए। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। शहर में पहले भी शरारती तत्वों की ओर से कारों को नुकसान पहुंचाने के मामले सामने आते रहे हैं। डीएसपी मुख्यालय प्रमोद शुक्ला ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले में संलिप्त शातिरों को पुलिस जल्द गिरफ्तार करेगी।