फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   university news shimla

Shimla News: पीजी कोर्स का मूल्यांकन पूरा, एचपीयू ने विभागों और कॉलेजों से मांगे प्रैक्टिकल अवार्ड

Thu, 04 Sep 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
university news shimla
आठ सितंबर तक अपलोड करने होंगे अवार्ड, तभी घोषित होंगे छात्रों के पूरे परिणाम
विज्ञापन

छात्रों के अवार्ड के कारण लटके परिणामों के लिए विभाग और कॉलेज होंगे जिम्मेदार
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की जून और जुलाई में आयोजित स्नातकोत्तर डिग्री कोर्स के दूसरे और चौथे सेमेस्टर की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य लगभग पूरा हो चुका है। विवि ने सभी विभागों, संबद्ध पीजी कॉलेजों और सीडीओई के निदेशक से पीजी परीक्षार्थियों के प्रैक्टिकल, डिसर्टेशन, प्रोजेक्ट रिर्पाट, वायवा आदि के अवार्ड को ऑनलाइन अपलोड करने को आठ सितंबर तक का समय दिया है। इन अवार्ड के साथ ही पीजी परीक्षार्थियों के परिणाम तैयार कर घोषित किए जाने हैं। छात्रों के प्रैक्टिकल या डिसर्टेशन, वायवा के अवार्ड अपलोड न होेने के कारण परीक्षा परिणाम घोषित करने में होने वाली देरी के लिए कॉलेज, विभाग और सीडीओई जिम्मेदार होगा। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि करीब बीस हजार छात्र-छात्राओं ने पीजी की परीक्षाएं दी हैं, इनमें कुछ कोर्स के चौथे सेमेस्टर के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं। शेष सभी चौथे और दूसरे सेमेस्टर की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य पूरा होने को है। इनमें प्रैक्टिकल और डिसर्टेशन और वायवा की परीक्षाएं जिन विषयों में हुई हैं, उनके अवार्ड संबंद्ध कॉलेजों से ही आने हैं। इसलिए उन्होंने सभी विभागों और कॉलेजों से हर हाल में आठ सितंबर रात एक बजे तक ऑनलाइन अवार्ड अपलोड करने और वेरिफिकेशन करने के साथ इसकी हार्ड कॉपी विवि को भेजने को कहा है। इसके बाद ही छात्रों के पूरे परिणाम तैयार कर घोषित किए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि सितंबर में पीजी डिग्री कोर्स की इन परीक्षाओं के नतीजों को विवि का घोषित करने पूरा प्रयास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed