{"_id":"669fb5645eda16557802d16f","slug":"university-employees-continued-agitation-regarding-demands-shimla-news-c-19-sml1001-383852-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: विवि कर्मियों ने जारी रखा \nमांगों को लेकर आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: विवि कर्मियों ने जारी रखा मांगों को लेकर आंदोलन
विज्ञापन
मांगें पूरी न होने पर आंदोलन उग्र करने की धमकी
विवि पेंशनर्स संघ ने दिया आंदोलन को समर्थन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमाचल विवि शिमला के गैर शिक्षक कर्मचारियों का आंदोलन पांचवें दिन भी जारी रहा। गैर शिक्षक कर्मचारी समन्वय समिति के बैनर तले कर्मचारियों ने दोपहर को कुलपति कार्यालय के बाहर गेट मीटिंग की। इसमें सैकड़ों कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। समिति के अध्यक्ष राजेश ठाकुर और सचिव नरेश शर्मा की अगुवाई में कर्मचारियों ने एकजुट होकर विवि प्रशासन से उनकी लंबित मांगों को पूरा करने का आग्रह किया। जेसीसी पदाधिकारियों नरेश कुमार शर्मा, बुद्धि राम, मोहन लाल और राजेश ठाकुर ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम देकर मांगपत्र सौंपा था। इसको लेकर विवि का नकारात्मक रवैया रहने पर कर्मचारियों में रोष है। आंदोलन में सभी कर्मचारी एकजुट होकर पांच दिनों से मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, बावजूद इसके विवि प्रशासन मांगों को मानने को तैयार नहीं हैं। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि मांगें मनवाने को लेकर आंदोलन का पहला चरण जारी रहेगा, इसके बावजूद यदि विवि प्रशासन ने मांगों पर गौर नहीं किया तो आगे की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
वहीं हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय पेंशनर्स संघ ने विवि के गैर शिक्षक कर्मचारियों की संयुक्त समन्वय समिति के कर्मचारियों के आंदोलन का समर्थन किया है। पेंशनर्स संघ के पदाधिकारी बिशन सिंह चंदेल ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें बुढ़ापे में अपने हर तरह के वित्तीय लाभ के लिए न्यायालय तक जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन से कर्मचारियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने का आग्रह किया।