फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Unique marriage: Considering the constitution as a witness, the couple tied the knot, became a topic of discus

अनोखी शादीः संविधान को साक्षी मानकर परिणय सूत्र में बंधा जोड़ा, पूरे क्षेत्र में चर्चा

Tue, 16 May 2023 10:39 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब/ सतौन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब/ सतौन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 16 May 2023 10:39 PM IST
सार

सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र की धमौन सालवाला गांव में एक युवा जोड़ा अनूठे तरीके से शादी के बंधन में बंधा। क्षेत्र के शिक्षक प्रवेश भारत और निशा ने एक नई पहल की है।

विज्ञापन
Unique marriage: Considering the constitution as a witness, the couple tied the knot, became a topic of discus
दूल्हा-दुल्हन - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र की धमौन सालवाला गांव में एक युवा जोड़ा अनूठे तरीके से शादी के बंधन में बंधा। क्षेत्र के शिक्षक प्रवेश भारत और निशा ने एक नई पहल की है। इसमें बिना पंडित के संविधान को साक्षी मानकर विवाह की रस्में निभाई गईं। यह अनोखा विवाह समूचे जनपद में चर्चा का विषय बन गया है। इस विवाह में बिना ब्राह्मण और बिना वैदिक मंत्रों के ही स्थानीय रीति रिवाजों को निभाया गया। स्थानीय निवासी भीम सिंह ने बताया कि दूल्हा प्रवेश भारत एक शिक्षित व सरकारी नौकरी कार्यरत युवा है। युवा का कहना है कि विवाह दो दिलों का मेल है।

विज्ञापन


इसके लिए किसी परंपरागत रीति और कर्मकांड का होना जरूरी नहीं है। हालांकि इस विवाह के लिए युवा को अपने और लड़की के परिवार को मनाने में थोड़ा वक्त तो लगा। आखिर में सभी को मनाने में सफल रहे। विवाह की बाकी सभी रस्में हुईं। पूरे बैंड बाजे के साथ बरात भी गई। लड़की वालों ने भी पूरी आवभगत की, बस दूल्हा -दुल्हन ने संविधान को साक्षी मानकर एक-दूसरे का हाथ थामा। सालवाला से बरात दुल्हन को लेकर लौटी। बताया जा रहा है कि इस विवाह का कार्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल  हुआ था। पौका ग्राम पंचायत के प्रधान जय प्रकाश तथा  डोबरी सालवाला के प्रधान प्रेम सिंह ने बताया कि इस अनूठे विवाह की खूब चर्चा हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed