फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Union Minister Smriti Irani said in Rampur Congress shows dreams but does not fulfill them

महिला नमन कार्यक्रम: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी बोलीं- कांग्रेस सपने तो दिखाती है पर पूरा नहीं करती

Sat, 17 Sep 2022 06:43 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 17 Sep 2022 06:43 PM IST
सार

 केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने शिमला जिले के दत्तनगर  में आयोजित महिला नमन कार्यक्रम में कहा कि 30 साल बाद रामपुर को संस्कृत कॉलेज मिला है। इसके अलावा भाजपा सरकार ने रामपुर में उप तहसील दी। 

विज्ञापन
Union Minister Smriti Irani said in Rampur Congress shows dreams but does not fulfill them
रामपुर में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी। - फोटो : संवाद

विस्तार

 केंद्र में मोदी सरकार और हिमाचल में जयराम सरकार ने मिलकर राज्य की समग्र प्रगति को गति देने के लिए बहुत अच्छा काम किया है। यह बात शनिवार को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने दत्तनगर में आयोजित महिला नमन कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि 30 साल बाद रामपुर को संस्कृत कॉलेज मिला है। इसके अलावा भाजपा सरकार ने रामपुर में उप तहसील दी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से चली आ रही संस्कृत कॉलेज की मांग को भाजपा सरकार ने इस कार्यकाल में पूरा किया है। दुर्भाग्य से कांग्रेस ने पिछले 30 वर्षों से केवल इसका सपना ही दिखाया था। सपने दिखाना कांग्रेस की पुरानी परंपरा है। लेकिन कांग्रेस सपने को पूरा नहीं करती है।   

विज्ञापन


कांग्रेस ने सुनिश्चित किया कि अटल सुरंग पूरी न हो, लेकिन भाजपा सरकार में यह ऐतिहासिक सुरंग बनकर तैयार हो गई है और आज विश्व प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा कि इन दिनों कांग्रेस नेता कांग्रेस छोड़ रहे हैं। हाल ही में बिलासपुर के नेता रामलाल ठाकुर ने कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा पेश किया है। रामलाल ठाकुर ने भी माना कि कांग्रेस दिशाहीन और नेतृत्व विहीन है। हिमाचल में इस पार्टी में मुख्यमंत्री के कई सारे उम्मीदवार हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय राजनीति को एक नया दृष्टिकोण दिया है। महिलाओं का ध्यान रखा है। हिमाचल में दो लाख से ज्यादा लोगों को शौचालय दिए। बिलासपुर में एम्स, ऊना में पीजीआई सेंटर, नालागढ़ में मेडिकल डिवाइस पार्क और ऊना में बल्क ड्रग पार्क दिया है। कांग्रेस को देखना चाहिए कि डबल इंजन सरकार ने हिमाचल को क्या दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed