फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Union Minister of State for Finance Anurag Smile Campaign

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग लाए अब स्माइल अभियान

Fri, 14 Jun 2019 11:57 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 14 Jun 2019 11:57 AM IST
विज्ञापन
Union Minister of State for Finance Anurag Smile Campaign
फाइल फोटो

केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामले राज्य मंत्री व हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर नया अभियान लेकर आए हैं। सांसद भारत दर्शन यात्रा के बाद अनुराग सांसद मोबाइल लाइब्रेरी फार एजूकेशन (स्माइल) अभियान शुरू करने जा रहे हैं।

विज्ञापन


गुरुवार को उन्होंने अपने अधिकारिक एकाउंट से ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। इसके तहत उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह मिलने के दौरान पुष्प गुच्छ देने के बजाय किताब भेंट करें।
विज्ञापन


तोहफे में मिलने वाली इन किताबों को वह स्माइल अभियान के लिए दान करेंगे। इसके तहत एक वाहन को चलती फिरती लाइब्रेरी के रूप में तैयार किया जाएगा जिसमें इन किताबों को रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह वाहन हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग समय में जाएगा और कुछ दिन रुकेगा। इस दौरान स्थानीय बच्चों को इस लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए विभिन्न प्रांतों व देशों के लेखकों की लिखी किताबें पढ़ने को मिलेंगी।


केंद्रीय राज्यमंत्री अनुराग ने कहा कि आम तौर पर बच्चों को अभिभावक सिर्फ स्कूली किताबों को पढ़ने के लिए जोर देते हैं। दबाव की वजह से बच्चों की किताब पढ़ने की इच्छा कम होती है। अगर उन्हें विभिन्न तरह की किताबें पढ़ने को मिले तो इससे न सिर्फ उनकी पढ़ने की आदत बनेगी बल्कि उन्हें कई तरह के ज्ञान भी होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed