फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Union Minister Nitin Gadkari reached Kullu to take stock of the damage caused by heavy rains, also met the flo

Himachal: भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने कुल्लू पहुंचे नितिन गडकरी, बाढ़ पीड़ितों से भी मिले

Tue, 01 Aug 2023 07:10 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Tue, 01 Aug 2023 07:10 PM IST
सार

 केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी मंगलवार सुबह कुल्लू पहुंचे। भुंतर हवाई अड्डे में नितिन गडकरी के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन
Union Minister Nitin Gadkari reached Kullu to take stock of the damage caused by heavy rains, also met the flo
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कुल्लू पहुंचे। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल में भारी बारिश से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी मंगलवार सुबह कुल्लू पहुंचे। भुंतर हवाई अड्डे में नितिन गडकरी के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। भुंतर पहुंचते ही उन्होंने वाया बजौरा किरतपुर-मनाली फोरलेन को बाढ़ से हुए नुकसान का जगह-जगह गाड़ी से उतरकर जायजा लिया और प्रभावित लोगों से बात की। उन्होंने पारला भुंतर, कुल्लू, रायसन, दोहलुनाला, पतलीकुहल, 16 मील, 17 मील, कलाथ और आलू ग्राउंड मनाली में सड़क मार्ग से ही नुकसान का जायजा लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन


हवाई मार्ग से किया मंडी के टूटे पुलों का निरीक्षण
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को हवाई मार्ग से ही बाढ़ के कारण टूटे मंडी जिले के पुलों का निरीक्षण किया। उन्होंने औट पुल, पंडोह पुल, प्राचीन पंचवक्त्र मंदिर के पास लोहे का पुल, कोटली को मंडी से जोड़ने वाले कून का तर पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों से पूछा कि फोरलेन की सुरंगों को कोई नुकसान तो नहीं हुआ है। इस पर अधिकारियों ने उन्हें टनलों के अलावा टूटे हुए पुलों व अन्य नुकसान के बारे में जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के अलावा लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर भी मौजूद रहे। हेलिकाप्टर में विक्रमादित्य ने केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री व अन्य के साथ सेल्फी भी ली। बताया जा रहा है कि फोरलेन का निरीक्षण करने के बाद नितिन गडकरी ने नग्गर के बड़ागढ़ रिजॉर्ट में एनएचएआई के साथ बैठक की। इसके बाद गडकरी वापस दिल्ली लौट गए। बता दें, बीते दिनों में भारी बारिश, बाढ़ व बादल फटने से सबसे अधिक फोरलेन को नुकसान कुल्लू और मनाली में हुआ है। यहां पर कई स्थानों पर तो फोरलेन का नामोनिशान तक मिट गया है। बारिश और बाढ़ से कारण एनएचआई को भारी नुकसान हुआ है। इसी तरह कालका-शिमला फोरलेन को भी काफी नुकसान पहुंचा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed