फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Union Minister Anurag Thakur was seen pushing a bus that broke down in the middle of a highway in bilaspur

Himachal News : हाईवे पर खराब खड़ी देखी बस, काफिला रोक कर बस में धक्का लगाने लगे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

Tue, 08 Nov 2022 09:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 08 Nov 2022 09:14 PM IST
सार

बिलासपुर में हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) की बस बीच हाईवे पर मंगलवार देर शाम को अचानक खराब हो गई। इस दौरान अनुराग ठाकुर खराब बस को सड़क किनारे लेने जाने के लिए यात्रियों के साथ धक्का लगाते नजर आए। 

विज्ञापन
Union Minister Anurag Thakur was seen pushing a bus that broke down in the middle of a highway in bilaspur
अनुराग ठाकुर ने यात्रियों के साथ बस को लगाया धक्का। - फोटो : ANI

विस्तार

विधानसभा चुनावों के लिए सदर और झंडूता में जनसभाएं करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने तल्याणा में खराब हुई परिवहन निगम की बस को धक्का लगाया। उन्होंने खराब बस को सड़क से किनारे किया ताकि अन्य वाहनों के लिए परेशानी न हो।

विज्ञापन


अनुराग ठाकुर सदर विधानसभा सभा से भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक जमवाल के प्रचार के लिए आयोजित जनसभा को संबोधित करने तल्याणा गए थे। देर शाम जब वो जनसभा स्थल से वापस आ रहे थे तो रास्ते में परिवहन निगम की घुमारवीं -तल्याणा रुट पर चलने वाली बस खराब हो गई थी जिस कारण वहां से अन्य वाहन नहीं निकल पा रहे थे।
विज्ञापन


लोग बस को सड़क से किनारे करने की कोशिश में थे। उसी दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर वहां पहुंचे और उन्होंने चालक से कहा कि सभी सवारियों को नीचे उतारो। उसके बाद लोगों से मिलकर उन्होंने बस को धक्का लगाया। बस स्टार्ट भी हो गई और उसके बाद मौजूद लोगों ने इस कार्य के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्ण बहुमत के साथ रिवाज बदलेगी भाजपा : अनुराग
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को झंडूता के शाहतलाई में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ सियासी रिवाज बदलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र के सहयोग से जयराम सरकार ने हमेशा ही सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के संकल्प के साथ जनकल्याण को लक्ष्य बनाकर कार्य किया है। उन्होंने कहा कि समाज के हर तबके और समुदाय का समर्थन भाजपा को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जितना काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुआ है, अन्य किसी पार्टी ने नहीं किया। उन्होंने झंडूता विधानसभा हलके में विकास की गति बनाए रखने के लिए जनता से भाजपा प्रत्याशी जीत राम कटवाल को एक बार फिर से मौका देने की अपील की।  कहा कि भारत के पास इतनी ताकत है कि वह दुनिया को दिशा दिखा सकता है। भाजपा विकास के प्रति वचनबद्ध है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed