फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Union Minister Anurag Thakur Said PGI Satellite centre OPD will started in March 2024

Anurag Thakur: पीजीआई सैटेलाइट सेंटर के निर्माण में केंद्र, राज्य और एजेंसी से हुई थोड़ी चूक

Sat, 30 Sep 2023 12:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 30 Sep 2023 12:49 PM IST
सार

अनुराग ने कहा कि पीजीआई सैटेलाइट सेंटर के निर्माण में देरी के लिए राज्य, केंद्र और निर्माण एजेंसी की ओर से थोड़ी चूक हुई है। कहा कि एजेंसी फाइनल करने में लंबा समय लगा।

विज्ञापन
Union Minister Anurag Thakur Said PGI Satellite centre OPD will started in March 2024
निर्माण कार्य का जायजा लेते अनुराग ठाकुर। - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर शनिवार को ऊना विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने शनिवार सुबह पीजीआई सैटेलाइट सेंटर के निर्माण का निरीक्षण किया। उन्होंने साइट पर चल रहे कार्यों का जायजा लिया। निर्माण कर रही कंपनी के अधिकारियों के साथ अनुराग ठाकुर ने चर्चा भी की। अधिकारियों ने मंत्रियों को मार्च 2024 तक ओपीडी भवन को शुरू करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


अनुराग ने कहा कि पीजीआई सैटेलाइट सेंटर के निर्माण में देरी के लिए राज्य, केंद्र और निर्माण एजेंसी की ओर से थोड़ी चूक हुई है। कहा कि एजेंसी फाइनल करने में लंबा समय लगा। बिजली और पानी सहित विभिन्न क्लीयरेंस को लेकर पहले ही सेटेलाइट सेंटर का काम देरी से शुरू हुआ। अब सारी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद कार्य में तेजी लाई जाए। उन्होंने निर्माण कंपनियों से कहा कि मार्च 2024 तक ओपीडी को शुरु करवाया जाए।
विज्ञापन


पीजीआई सैटेलाइट सेंटर का इंतजार लंबे समय से है। ओपीडी के साथ अन्य साइट का कार्य भी तेजी से चल रहा है। कहा कि आने वाले दिनों में 340 बेड का एक शानदार अस्पताल लोगों को मिल पाएगा। मैं यह कह सकता हूं कि आने वाले 15 महीने तक ऊना के साथ आसपास के जिलों में पंजाब के सीमावर्ती इलाकों के लाखों लोगों को पीजीआई चंडीगढ़ नहीं जाना पड़ेगा। कहा कि मल्टी स्पेशलिटी विशेषज्ञ डॉक्टर भी इस अस्पताल में सेवाएं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडिया गंठबंधन अहंकार और घमंड से भरा : अनुराग
पंजाब में हो रहे धरना प्रदर्शन को लेकर पूछे गए सवाल पर अनुराग ने कहा कि इंडिया गठबंधन अहंकार और घमंड से भरा है। कहा कि न नेता है और न नीयत है। उनके नेता आपस में टकरा रहे हैं। उनकी नीयत में खोट नजर आता है। केवल पंजाब ही नहीं बल्कि पश्चिम बंगाल में भी यही हाल है। कनाडा को लेकर विवाद पर अनुराग ने कहा कि आतंक और हिंसा को पनाह देने वालों का विरोध होता है।


यह किसी को स्वीकार नहीं करना चाहिए। इस मौके पर सदर विधायक सतपाल सत्ती, भाजपा के मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, नगर परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी, पीजीआई सैटेलाइट सेंटर के नोडल अधिकारी राजीव चौहान सहित अन्य भाजपा नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed