फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Union Minister Anurag Thakur retaliated on CM's statement, said vote has a lot of value in democracy

HP Politics: नोट की राजनीति पर बोले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, लोकतंत्र में कीमती है वोट

Wed, 10 Apr 2024 06:15 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी,हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी,हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 10 Apr 2024 06:15 PM IST
सार

भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सीएम सुक्खू के भाजपा पर नोट के बलबूते सत्ता हथियाने की साजिशों के आरोप पर पलटवार किया है। 

विज्ञापन
Union Minister Anurag Thakur retaliated on CM's statement, said  vote has a lot of value in democracy
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सीएम सुक्खू के भाजपा पर नोट के बलबूते सत्ता हथियाने की साजिशों के आरोप पर पलटवार किया है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि लोकतंत्र में वोट की बहुत कीमत है। चुनाव में जनता अपना वोट विकास को देगी और तीसरी बार देश में मोदी की सरकार बनेगी । देश में कहीं भी जाएं, एक ही आवाज गूंजती है मेरी पसंद मोदी। भाजपा विधानसभा के उपचुनावों के साथ लोकसभा के चुनाव भी जीतेगी। जनता विकास चाहती है और मोदी सरकार ने देश भर में विकास करवाया है। विकास का दूसरा नाम भाजपा है। आम आदमी पार्टी का हर बडा नेता इन दिनों जेल में है।

विज्ञापन


विज्ञापन

आम आदमी पार्टी के ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं और दिल्ली की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने झांसा देकर लोगों के वोट लिए थे और दिल्ली में विकास पर ग्रहण लगा हुआ है। आप सरकार में केवल भ्रष्टाचार किया गया है। पानी से लेकर शराब तक हर जगह भ्रष्टाचार हुआ है। यमुना का पानी साफ करने के नाम भी आम आदमी पार्टी ने पैसे खाए हैं। केजरीवाल को न्यायालय में भी जमानत नहीं मिली है। आम आदमी पार्टी के नेता पीएम से लेकर इलेक्शन कमीशन तक को नहीं मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed