फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Union Minister Anurag Thakur participated in the Tridev conference of Hamirpur division, attacked Congress fie

Hamirpur: अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर भाजपा मंडल के त्रिदेव सम्मेलन में की शिरकत, कांग्रेस पर जमकर बोला हमला

Sat, 24 Feb 2024 11:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 24 Feb 2024 11:50 PM IST
सार

त्रिदेव सम्मेलन में उपस्थित त्रिदेवों को संबोधित करने के पश्चात पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा में सबसे बड़ी भूमिका ही संगठन और कार्यकर्ता की होती है।

विज्ञापन
Union Minister Anurag Thakur participated in the Tridev conference of Hamirpur division, attacked Congress fie
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी खुद अपना होश खो बैठे हैं। क्या बयान देते हैं और उसके बाद हंसी का पात्र बनते हैं। अबकी बार कांग्रेस उत्तर प्रदेश से अपना खाता तक भी नहीं खोल पाएगी।  त्रिदेव सम्मेलन में उपस्थित त्रिदेवों को संबोधित करने के पश्चात पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा में सबसे बड़ी भूमिका ही संगठन और कार्यकर्ता की होती है। पार्टी के त्रिदेव वह कार्यकर्ता होते हैं जो मतदान केंद्र को सशक्त करते हैं और अबकी बार त्रिदेव ऐसा संकल्प लेकर चले हैं कि जैसे प्रधानमंत्री मोदी ने धारा 370 को धराशायी किया है। ठीक उसी तरह हर पोलिंग बूथ पर पार्टी के पक्ष में 370 वोट अधिक बढ़ाने की मुहिम सब मिलकर चलाएंगे। भाजपा 370 सीटें और एनडीए 400 सीटें जीतेगी। अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस का चेहरा जनता में बेनकाब हो चुका है। कांग्रेस ने जनता को ठगा है। अपने ही किए वायदों से कांग्रेस मुकर गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


त्रिदेव सम्मेलन के बाद केंद्रीय मंत्री ने खेतों में चलाया ट्रैक्टर
 केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को त्रिदेव सम्मलेन के बाद खेतों में पहुंचकर ट्रैक्टर चलाया। इस दौरान उनके साथ किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिल काकू और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed