फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Union Minister Anurag Thakur fiercely targeted Congress and Indi alliance

हिमाचल: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा, जानें क्या कहा

Tue, 30 Jan 2024 06:43 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: Krishan Singh Updated Tue, 30 Jan 2024 06:43 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन में आपसी तकरार देखने को मिल रही है। इसके चलते कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बौखलाहट में बयानबाजी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Union Minister Anurag Thakur fiercely targeted Congress and Indi alliance
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - फोटो : संवाद

विस्तार

कांग्रेस की गारंटियां हिमाचल में फेल हो गई हैं। अब कांग्रेसी मुंह छिपाते फिर रह रहे हैं। कांग्रेस के अपने ही नेता अनदेखी की बातें कर रहे हैं। ऐसे में हिमाचल की जनता की क्या हालत होगी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर दौरे के दौरान पत्रकारों के सवाल के जवाब में यह बात कही। कहा कि कांग्रेस सरकार के प्रदेश में सत्ता के आने के बाद से सुजानपुर से विधायक राजेंद्र राणा व धर्मशाला विधायक सुधीर शर्मा कई मौकों पर अपनी सरकार को घेरते दिखे हैं। अनुराग ने नादौन के पनसाई में भाजपा सेक्टर प्रभारियों के साथ बैठक की और भोरंज में पार्टी के कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

विज्ञापन


पनसाई में बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में अनुराग ने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन में आपसी तकरार देखने को मिल रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के यूजीसी और उच्च शिक्षण संस्थानों में आरक्षण को खत्म करने के ट्वीट पर पलटवार करते हुए अनुराग ने कहा कि झूठ बोलना कांग्रेस की पुरानी आदत है। इस मुद्दे पर शिक्षा मंत्रालय पहले ही स्पष्टीकरण अपना दे चुका है। हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा सीट पर प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी के नाम की अटकलों पर कहा कि अटकलों पर कोई बयानबाजी नहीं की जा सकती। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लेकर उन्होंने कहा कि किसी प्रदेश के मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार के सीधे आरोप लगे हैं। इस मुद्दे पर कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और इंडी गठबंधन बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन


 केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस व इंडी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। अनुराग ने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन में आपसी तकरार देखने को मिल रही है। इसके चलते कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बौखलाहट में बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति ऐसी है कि नेता प्रतिपक्ष बनने के लिए भी कांग्रेस सीटों पर जीत हासिल नहीं कर पा रही है।  वहीं, झारखंड के सीएम पर ईडी की कार्रवाई को लेकर अनुराग ठाकुर ने कहा कि किसी प्रदेश के मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार के सीधे आरोप लगे हैं। लेकिन मुख्यमंत्री ईडी के समक्ष जवाब देने से कतरा रहे हैं, जो की गंभीर विषय है। इस कांग्रेस पार्टी और आम आदमी पार्टी और इंडी गठबंधन बोलने से बच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed