BJP On AAP: 'आम आदमी पार्टी के अधिकतर नेता जेल में हैं या बेल पर हैं'
केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से बीजेपी उम्मीदवार अनुराग ठाकुर व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है।
विस्तार
केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर से बीजेपी उम्मीदवार अनुराग ठाकुर ने आम आदमी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि ''जिन लोगों ने भ्रष्टाचार किया है, जांच एजेंसियों और अदालत ने उनके खिलाफ कार्रवाई की है और जिन्होंने भ्रष्टाचार किया है वो कुछ जेल में हैं और कुछ बेल पर है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी जो भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करने पर बनी थी आज भ्रष्टाचार में डूबी हुई पाई जाती है। इनके अधिकतर नेता जेल में हैं या बेल पर हैं और बस चुनाव के लिए टिप्पणियां करते हैं और महिलाओं को पीटते हैं।
#WATCH | Union Minister & BJP candidate from Hamirpur, Anurag Thakur says, "Those who have done corruption, investigating agencies and the court have acted against them and hence a few are in jail and a few on bail... 4 days back an MP of AAP have said in public that Swati… pic.twitter.com/fwwrhxKSaO
— ANI (@ANI) May 19, 2024विज्ञापन
अनुराग ठाकुर ने कहा कि 4 दिन पहले आम आदमी पार्टी के एक सांसद सार्वजनिक रूप से कहा है कि स्वाति मालीवाल को सीएम आवास में पीटा गया और 2 दिन बाद आम आदमी पार्टी के एक अन्य मंत्री ने महिला (स्वाति मालीवाल) के साथ दुर्व्यवहार किया और उन पर आरोप लगाया...'' अनुराग ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी का महिला विरोधी चेहरा बेनकाब हो चुका है।
वहीं, हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के आज बीजेपी मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करने पर कहा कि "जो पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई से पैदा हुई थी, वह भ्रष्टाचार के कारण खत्म हो रही है...उन्हें (अरविंद केजरीवाल) कानून और न्यायिक प्रक्रिया पर भरोसा करना चाहिए....उन्हें 1 जून तक जमानत मिल गई है और 2 जून को वह सलाखों के पीछे चले जाएंगे...इसलिए, उन्हें गिरफ्तार करने का कोई औचित्य नहीं है।''
#WATCH |Mandi, Himachal Pradesh: On Delhi CM Arvind Kejriwal to protest outside the BJP headquarters today, Former Himachal Pradesh CM and BJP leader Jairam Thakur says, "The party which was born out of the fight against corruption, is getting finished because of… pic.twitter.com/D5jrBriGCT
— ANI (@ANI) May 19, 2024